File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    शक्ति, आस्था और विश्वास का महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) 26 सितंबर सोमवार से शुरु होने वाली है। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में देवी दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में पूजा के दौरान मां के अलग-अलग स्वरूप को अलग-अलग चीजों का भोग भी लगाया जाता है। मान्यता है कि, ऐसा करने से मां अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होती हैं। आइए जानें नवरात्रि में किस दिन किस चीज का भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं।

    1. 26 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है इस दिन माता को गाय के घी से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।इससे तमाम तरह के रोग खत्म हो जाते हैं।
    2. नवरात्रि के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन मां के इस स्वरूप को शक्कर,सफेद मिठाई,मिश्री और फल का भोग लगाया जाता है। माना जाता है  ऐसा करने से व्यक्ति को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
    3. नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की अर्चना की जाती है।  मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
    4. नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यदि इस दिन मां कूष्माण्डा को मालपुआ का भोग लगाते हैं तो भक्तों को सद्बुद्धि मिलती है।
    5. नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को केले का प्रसाद चढ़ाने से जातक को बेहतर स्वास्थ और बीमारियों से मुक्ति का आशीष मिलता है।
    6. नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी का दिन होता है। इस दिन मां को शहद चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि यदि माता को शहद अर्पित करते हैं तो आपके सौन्दर्य में वृद्धि होती है।
    7. नवरात्रि का सप्तमी दिन मां कालरात्रि के रूप में पूजा जाता है। इस दिन मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
    8. नवरात्रि की अष्टमी तिथि को महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से मन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
    9. नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती हैं। मां को चना, खीर, पूड़ी, हलवे का प्रसाद लगाएं और फिर 9 कन्या का पूजन कर उन्हें भोजन करना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।