सपने में दिखें जब ये चीज़ें, तो बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

    Loading

    -सीमा कुमारी

    अक्सर हम जब कोई सपना रात में देख लेते हैं, तो उसका जिक्र करते हुए पूरा दिन परेशान रहते हैं। घर के सदस्यों से बात करते हैं कि कल मैंने सपने में वो चीज़ देखी थी। न जाने इसका क्या मतलब है? क्यों ऐसा सपना देखा मैंने? लेकिन ये सपने केवल एक सवाल बनकर दिमाग में रह जाते हैं, क्योंकि हमें इसका जवाब नहीं पता होता है। ‘स्वप्न-शास्त्र’ के अनुसार, कुछ सपनों का संबंध हमारी असल जिंदगी से भी होता है। आइए जानते हैं आखिर ये सपने हमसे क्या कहना चाहते हैं:

    • ‘स्वप्न-शास्त्र’ के अनुसार, अगर सपने में हरे-भरे खेत-खलिहान दिखाई दें, तो ये आपके लिए बड़ा ही शुभ संकेत है। इसके अलावा कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
    • माना जाता है कि अगर कोई सपने में मुस्कुराती हुई स्त्री देखता है, तो उसे कहीं से धन लाभ होने की संभावना है।
    • कहते हैं कि जो व्यक्ति खुद को सपने में सोने की अंगूठी पहने हुए देखे, उसे जल्द ही सुन्दर जीवनसंगिनी मिलती है।
    • ‘स्वप्न-शास्त्र’ के अनुसार, सपने में परी का दिखाई देना पारिवारिक कलह से मुक्ति और शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है।
    • ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको सपने में कोई मृत व्यक्ति कपड़ा या कोई फल देता दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है।
    • ऐसा कहा जाता है कि सपने में इमारत बनते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको तरक्की मिलने वाली है, या धन का लाभ होने वाला है।
    • खुद को सपने में आत्महत्या करते हुए देखने पर आप डर सकते हैं, लेकिन डरने की जरुरत नहीं है। यह सपना शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि आपकी उम्र बढ़ गई है।अगर सपने में आप गुलाब देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी।