Buddha-Purnima

    Loading

    – सीमा कुमारी

    सनातन हिन्दू धर्म में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ विशेष महापर्व में से एक है। हालांकि, हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना एक अलग ही महत्व होता है। ऐसे में इस विशेष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी की जाती है।

    खासकर, यह पावन दिन माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। दूसरे दिन उन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर उस स्थान पर रख दें, जहां आप अपना धन, यानी पैसे रखते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनका आशीर्वाद भक्तों पर हमेशा बना रहता है। धन से जुड़ी समस्याएं  दूर होती हैं।

    • पंडितों का मानना है कि आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:” या “ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:”, मंत्र का जाप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भी आर्थिक तंगी शीघ्र समाप्त होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो इस दिन यह उपाय करना ना भूलें।
    • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने और कुछ मीठा चढ़ाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    • कहा जाता है कि दांपत्य जीवन को सुखमय एवं खुशहाल बनाने के लिए यह दिन बेहद शुभ होता है। ऐसे में इस दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। चाहे तो दोनों भी साथ में अर्घ्य दे सकते हैं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाल एवं सुखमय बना रहता है।