Surya Grahan
Representational Image

    Loading

    नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021 Live) को विज्ञान में एक खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। हालांकि वैदिक जीवन में इसे लोगों के जीवन में होने वाले कई बड़े परिवर्तन से जोड़ा जाता रहा है। इसी कड़ी में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज है। इसे लेकर सभी के मन में कई तरह के सवाल हैं।

    ज्ञात हो कि वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण की शुरूआत हो गई है। भारतीय समय के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण की शुरूआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर हुई है। साथ ही यह दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस लिहाज से सूर्य ग्रहण की अवधि चार घंटे चार मिनट तक रहेगी।  

    गौर हो कि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी रहनेवाला है। रिपोर्ट के अनुसार यह सूर्य ग्रहण के अनुसार अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिख रहा है। साथ ही मौसम साफ होने के कारण नासा के यूटयुब चैनल और nasa.gov/live पर वीडियो देख सकते हैं।

    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इसे देखने से बचना चाहिए। ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए। शौच आदि कामों को करने से बचे। ग्रहण की समाप्ति के बाद जरुरतमंदों को दान करें। साथ ही कई तरह की ऐसे चीजें हैं जिनका ध्यान लोगों को इस दौरान रखना पड़ता है।