सूर्य ग्रहण : शुक्र कर रहे हैं प्रवेश, इन 5 राशिवालों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Loading

Shukra Gochar 2020: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) 14 दिसंबर को लगने वाला है। ग्रहण से पहले शुक्र 11 दिसंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करने वाले हैं। सूर्य (Surya grahan) के साथ कई ग्रह राशि परिवर्तन होंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ दिन बाद सूर्य ग्रहण भी वृश्चिक राशि में लगने वाला है। ऐसे में शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा परंतु वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और धनु इन पांच राशियों पर सूर्य ग्रहण अधिक असर होगा। तो चलिए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों के लिए हानिकारक होगा…

वृषभ: शुक्र आपकी राशि से सातवें भाव में प्रवेश करेगा। जिससे आपके जीवन में गड़बड़ी हो सकती है। आपको संक्रमण जैसी बीमारियों से दूर रहने की जरूरी है। खाने-पीने पर सावधानी बरते। ठोस निर्णय लेने से विशेषज्ञ की सलाह लें। परिवार के जरूरतों की पूरा करने के लिए आपकों अधिक मेहनत  करनी पड़ेगी। जिससे आपको मानसिक तनाव व ज्यादा थकान हो सकती है।  

मिथुन:  शुक्र आपकी राशि से छठवें स्थान पर विराजमान होने जा रहे है। जिससे आप आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं साथ ही शारीरिक समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। आप केवल अपने काम पर ही फोकस करें। दुश्मनों से संभलकर रहें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। गोचर काल में आपके खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाएं रखें।

सिंह: शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरुरत होगी। माता-पिता के लिए आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान आपको खर्चों पर नियंत्रण करना होगा अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। भाई-बंधुओं से मनमुटाव हो सकता है। संतान से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।  

वृश्चिक: शुक्र आपकी राशि के पहले स्थान पर गोचर करने वाले हैं। तनाव से मुक्ति के लिए आपको निर्णय लेने होंगे। नौकरी बदलने के लिए यह आपका उचित समय नहीं है। सुविधाओं के लिए अधिक खर्च न करें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। धन जुटाने के मामले में आपको बैलेंस बनाने की जरूरत है। वाणी व क्रोध पर संयम रखें अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है।  

धनु: शुक्र आपकी राशि से 12वें स्थान पर गोचर करने वाला है। इस दौरान धन संचित करने के मामले में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नई चीजें खरीदने के चक्कर में भविष्य की योजनाओं पर पानी फेर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखें अन्यथा बाद में परेशानी होगी। जीवनसाथी से ना उलझे। खान-पान में सावधानी बरते। अपनी दिनचर्या पर ध्यान रखें और धैर्य के साथ समस्याओं से निपटे।