Propose Day

    Loading

    नई दिल्ली : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2023) की शुरुआत कल यानी 7 फरवरी से हो चुकी है। जिसे रोज डे के तौर पर सेलिब्रेट किया गया। तो वहीं आज यानी 8 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है। जो प्रोपोज डे (Propose Day 2023) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं प्रपोज डे मनाने के पीछे का उद्देश्य? अगर नहीं तो चलिए हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं। 

    नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए खास दिन 

    दरअसल, ये दिन लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि इस दिन खासतौर से लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। जिन्हें वो बेहद पसंद करते हैं या फिर यूं कहें जिससे वो प्यार करते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए इस दिन को बहुत खास माना जाता है। मगर क्या आपको मालूम है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

    प्रोपोज डे की शुरुआत 

    प्रोपोज डे की शुरुआत के पीछे एक नहीं कई कारण बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। इतना ही नहीं बल्कि 1816 में राजकुमारी चार्लोट अपने भावी पति के प्रपोज करने की खूब चर्चा हुई थी। इसी के बाद से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाए जाने लगा।