आज है ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’, जानें कैसे करें ऊर्जा संरक्षण

    Loading

    नई दिल्ली: हर साल 14 दिसंबर को पुरे भारत में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिवस को भारत में  ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा स्थापित किया गया है।

    दरअसल ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है और ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है। आज ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ के इस अवसर पर हम इस दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है। आइए जानते है ऊर्जा दिवस के बारे में… 

    जानें क्या है ऊर्जा संरक्षण

    अब हम आपको बताने जा रहे है की आखिर ऊर्जा संरक्षण दिवस क्या है। भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों को ऊर्जा के महत्व के साथ ही साथ बचत, और ऊर्जा की बचत के माध्यम से संरक्षण बारे में जागरूक करना है। 

    बता दें कि ऊर्जा संरक्षण का सही अर्थ है ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर ऊर्जा की बचत करना है। कुशलता से ऊर्जा का उपयोग भविष्य में उपयोग के लिए इसे बचाने के लिए बहुत आवश्यक है। ऊर्जा संरक्षण की योजना की दिशा में अधिक प्रभावशाली परिणाम प्राप्त करने के लिए हर इंसान के व्यवहार में ऊर्जा संरक्षण का महत्व समझना चाहिए।