आज है पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन, जाने उनसे जुड़ी रोचक बातें

    Loading

    नई दिल्ली : आज सभी मुस्लिमों के लिए एक पाक दिन है। क्योंकि आज इस्लाम के आखरी पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन है। इस दिन भारत के कई मुसलमानों द्वारा पैगंबर मुहम्मद की जयंती मनाई जाती है। आपको बता दें कि चंद्र कैलेंडर अनुसार तीसरे महीने में दुनिया भर में यह पवित्र दिन मनाया जाता है। 

    ईद-ए-मिलाद के तौर पर मनाया जाने वाला, मिलाद-उन-नबी और पैगम्बर मुहम्मद का जन्मदिन इस साल 2021 में 19 अक्टूबर (मंगलवार) को मनाया जा रहा है। यह दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक प्रॉफिट मोहम्मद की पैदाइश और उनके इस दुनिया से रुखसत होने का दिन है उन्हें पैगंबर भी कहा जाता है। यह दिन इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 12 रबी उल अव्वल को पड़ता है।

    साथ ही इस साल, ईद-ए-मिलाद 19 अक्टूबर को सऊदी अरब में मनाया जाएगा, जबकि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और उपमहाद्वीप क्षेत्र के अन्य हिस्सों में लोग इसे 19 अक्टूबर को मनाएंगे। 

    भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है। सुन्नी और शिया संप्रदाय अलग-अलग दिनों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं। रोशनी, सजावट, विशेष भोजन और एक दूसरे को मिलाद उन नबी मुबारक मुसलमानों के लिए बड़ा दिन है। लोग सुंदर व्हाट्सएप और फेसबुक संदेश, कार्ड और पैगंबर के उदाहरण भेजते हैं।