आज है ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    Loading

    नई दिल्ली : विश्व भर के संपूर्ण देशों की आपस में एकता बनाये रखने के लिए भविष्य में विकास के नए आयाम छूने के लिए संयुक्त राष्ट्र  (United Nations) संघ की स्थापना की गई थी, जो कि आज भी वो प्रभावशाली कार्य कर रहा है। साथ ही सभी विकसित और विकासशील देशों के लिए एक मंच है जहां दुनिया की कई तरह के समस्याओं पर चर्चा करके उसे सुलझाया जाता है।

    आज 24 अक्टूबर के दिन विश्व स्तर पर ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ (United Nations Day) मनाया जाता है। इसलिए आज हम इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपको देने जा रहे है। चलिए जानते है…. 

    दुनिया की ताकत 

    आपको बता दें कि’संयुक्त राष्ट्र दिवस’ (United Nations Day) आज विश्व की सबसे शक्तिशाली शक्ति है। चाहे अमेरिका हो या चीन कोई भी इस संघ से ऊपर नहीं है। हालांकि कई लोग संयुक्त राष्ट्र संघ को अमेरिका के हाथों की कठपुतली कहते हैं लेकिन यह कहना भी गलत ना होगा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की वजह से ही विश्व के कई कोनों में आज शांति और अमन की बहार बह रही है। पुरे विश्व को एक धागे में पकड़े रहने की योग्यता संयुक्त राष्ट्र संघ में है।

    संयुक्त राष्ट्र का इतिहास

    इसका इतिहास भी काफी रोचक है। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था। राष्ट्र संघ काफ़ी हद तक प्रभावहीन था और संयुक्त राष्ट्र का उसकी जगह होने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों की सेनाओं को शांति के लिए तैनात कर सकता है। 

    संयुक्त राष्ट्र संघ से पूर्व, पहले विश्व युद्ध के बाद राष्ट्र संघ (लीग ऑफ़ नेशंस) की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य किसी संभावित दूसरे विश्व युद्ध को रोकना था, लेकिन राष्ट्र संघ 1930 के दशक में दुनिया के युद्ध की तरफ बढ़ाव को रोकने में विफल रहा और 1946 में इसे भंग कर दिया गया। राष्ट्र संघ के ढांचे और उद्देश्यों को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनाया। 

    1944 में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन ने वाशिंगटन में बैठक की और एक विश्व संस्था बनाने की रुपरेखा पर सहमत हो गए। इस रूपरेखा को आधार बना कर 1945 में पचास देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। फिर 24 अक्टूबर, 1945 को घोषणा-पत्र की शर्तों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।