(Image- Social Midea)
(Image- Social Midea)

    Loading

    नई दिल्ली: अब तक आपने भारत के कई ऐसी जगहों के डरावने किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जो डरावनी तो है ही साथ ही रहस्यों से भरी है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि फिर भी यहां पर्यटक घूमने आते है। दरअसल आज हम जिन जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे है उसे भूतियां कहा जाता है, लेकिन फिर भी यहां लोग घूमने आते है, आइए जानते है इस रहस्यमय, भूतिया, और खौफनाक जगहों के बारे में.. 

    1. टॉवर ऑफ लंदन, इंग्लैंड (The Tower Of London, England)

    (Image-Social Midea)

    सबसे पहले आज हम बात करेंगे इंग्लैंड के टॉवर ऑफ लंदन की। आपको बता दें कि टॉवर ऑफ लंदन यह पूरे दुनियाभर के भूतिया जगहों में शामिल है।  इसके बारे में हमेशा से ऐसा कहा जाता है कि इस टावर के भीतर कई राजकुमारों और अन्य लोगों को मारा गया था, जिनकी आत्माएं अब भी यहां भटकती हैं, हालांकि ये रहस्यमयी जगह है फिर भी यहां सैलानी घूमने के लिए बड़े शौक से आते है।

    2. मोंटे क्रिस्टो होमस्टेड ऑस्ट्रेलिया (Monte Cristo Homestead Australia)

    (Image-Twitter)

    आपको बता दें कि और एक जगह है जो दुनिया के भूतिया जगहों में शुमार है, उसका नाम है मोंटे क्रिस्टो,  दरअसल ये होमस्टेड ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में है। हैरानी की बात तो यह है कि इस भूतिया हवेली को देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। जी हां इस जगह को भी दुनियाभर की डरावनी जगहों में शामिल किया गया है। इस हवेली को लेकर कहा जाता है कि इसकी मालकिन क्रॉली पति की मौत के बाद 23 सालों तक घर से बाहर नहीं निकली और वहीं मर गई। कहा जाता है कि आज भी इस हवेली से आवाजें आती हैं, इस वजह से लोग इसे भूतिया मानते है।

    3. द मार्क किंग्स क्लोज स्कॉटलैंड (Mark King’s Close, Scotland)

    (Image-Social Midea)

    दरअसल इस सूची में स्कॉटलैंड भी शामिल है, जी हां यहां का द मार्क किंग्स क्लोज भी दुनियाभर की डरावनी जगहों में शामिल है। पहले यह जगह भूमिगत सड़कों और सुरंगों की श्रृंखला थी। 1645 में प्लेग फैलने के बाद इस जगह को खाली कर दिया गया। यहां कई रहस्यमय घटनाओं के घटने की जानकारी मिलती है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां पर अजीबो-गरीब आवाजें आती हैं। इसी वजह से इसे दुनियाभर की डरावनी जगहों में गिना जाता है, जो कि एक रहस्य से कम नहीं है। 

    4. अराडले लुनाटिक असाइलम ऑस्ट्रेलिया (Aradale Lunatic Asylum Australia)

    (Image-Twitter)

    आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में स्थित अराडले लुनाटिक असाइलम दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक है। यहां की डरावनी कहानियां खूब चर्चित हैं। हिजरनी की बात तो यह है कि इसके बावजूद फिर भी यहां घूमने के लिए सैलानी जाते हैं। यह जगह ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में है।  दरअसल, यह एक मेंटल हॉस्पिटल है जिसे 1867 में खोला गया था। पर कुछ ही सालों के बाद यह भूतिया जगहों में शुमार हो गया। यहां नर्स केरी से जुड़ी कई डरावनी कहानियां है। इसके बाद इसे 1998 में बंद कर दिया गया और यहां अब पॉलिटेक्निक परिसर है।  लेकिन आज भी इसे दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। 

    5. हाईगेट कब्रिस्तान इंग्लैंड (Highgate Cemetery)

    (Image-Twitter)

    वैसे तो दुनिया में कई ऐसी जगहें है जो भूतियां है लेकिन आज हम आपको कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में जानकारी दे रहे है। इंग्लैंड का हाईगेट कब्रिस्तान भी भूतिया जगहों में शामिल है। यहां को लेकर भी कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं।1839 में उत्तरी लंदन में स्थापित यह कब्रिस्तान दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है। इस कब्रिस्तान को लेकर भी कई डरावनी घटनाएं सामने आई हैं और इसे हॉन्टेड जगह बताया जाता है।