दुनिया का एक देश, जहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे देश है जो बेहद खूबसूरत है, लेकिन एक देश ऐसा है जिसमे खूबसूरती के साथ और एक खासियत है। जी हां यूरोप में एक ऐसा देश भी है जो खूबसूरती में कहीं आगे हैं। ये देश किसी अजूबे से कम नहीं है, जी हां और इसका कारण भी बेहद खास है, आपको बता दें कि  इस देश में सिर्फ 40 मिनट के लिए रात होती है। इस देश के बारे में यह अजीब और अनोखी बात जानकर बहुत से लोग चौंक जाते है कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन हम आपको बता दें कि यह बिलकुल सच है। आईये जानते है इस अनोखे देश से जुड़ी कुछ रोचक बातें… 

    दुनिया का खूबसूरत देश 

    आपको बता दें कि इस अनोखे देश का नाम नॉर्वे है। जानकारी के लिए बता दें कि नॉर्वे जहां एक तरफ दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार है तो वहीं तह दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में भी शामिल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता ऐसी है कि यहां घूमने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। नार्वे के बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। यहां ऐसे-ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, जो शायद ही कहीं दिखेंगे। ये देश बहुत से खासियतों से भरा है। 

    40 मिनट की होती है रात 

    जी हां खूबसूरती से भरे इस नॉर्वे में जब बर्फबारी होती है तो यहां के शहरों का नजारा और भी ज्यादा देखने लायक हो जाता है। साथ ही नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बने छोटे-छोटे घर बेहद आकर्षक होते हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि ये देश आर्कटिक सर्कल में बसे होने के कारण नॉर्वे में सूर्यास्त बस 40 मिनट के लिए होता है। आपको बता दें कि नार्वे का रोरोस शहर सबसे ठंडा इलाका माना जाता है। जी हां यहां का तापमान माइनस 50 डिग्री तक गिर जाता है।

    लैंड ऑफ द मिडनाइट सन

    आपको बता दें कि नॉर्वे को लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है क्योंकि यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट बाद दोबारा उग आता है। एक तथ्य यह भी है कि यहां मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। उत्तरी नॉर्वे में तो सर्दियों के मौसम में सूरज कभी नहीं उगता है। इस तरह ये कई ‘रहस्यों से भरा पड़ा देश दुनिया के कई लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।   

                     

    70 सालों से एक भी मौत नहीं 

    दरअसल नार्वे के उतर में स्थित लॉन्ग इयरबेन में साल भर भीषण ठंड पड़ती है जिसकी वजह से यहां पर शव सड़ नहीं पाता है। इसकी वजह से यहां पर प्रशासन ने इसानों के मरने पर बैन लगाया हुआ है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस शहर में 70 सालों से किसी की मौत भी नहीं हुई है। नार्वे के कई इलाके बर्फ से ढके हुए हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। दुनिया का यह एक खूबसूरत देश अपने आप में बहुत सी खासियतों से भरा है, जिसके बारे में जानकर लोग भी हैरत में पड़ जाते है। 

    विश्व धरोहर 

    आपको बता दें कि नॉर्वे के हैमरफेस्ट शहर को यूनिस्को में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। इस शहर में भी 12:40 पर सूर्यास्त के बाद सिर्फ 40 मिनट की रात होती है और 40 मिनट के बाद फिर सूर्योदय हो जाता है। नार्वे के स्वालबार्ड में तो 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज लगातार चमकता रहता है। इन खास बातों की वजह से ये देश अपनी दुनिया में अलग पहचान बनाता है।