आजादी का जश्न मनाए कुछ खास अंदाज में, भारतीय इतिहास से रूबरू होने के लिए करें इन जगहों की सैर

    Loading

    नई दिल्ली : आजादी का यह पर्व हम सभी भारतीयों के लिए बेहद खास होता है। इस साल हमारे देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस है जिसे हम सभी काफी धूमधाम से मनाएंगे। आजादी का यह जश्न मनाने का तरीका सभी लोगों का बेहद अलग होता है। कोई घर में देशभक्ति के गीत सुनकर आजादी मनाते है तो कोई घर में कुछ खास पकवान बनाकर आजादी और छुट्टी का मजा लेते है और इनमे से कई लोग ऐसे भी होते है जो इस दिन घूमने जाते है। 

    ऐसे ख़ास मौके पर हम आपको देश की कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने वाले है जहां आप घूमने जाकर अपने देश के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे और हमारे देश की धन्यता, वीरता को और भी ज्यादा करीब से जान सकेंगे तो चलिए जानते है  उन जगहों बारे में….

    1. जलियांवाला बाग 

    जलियांवाला बाग यह हमारे देश की एक ऐसी जगह है, जहां देश से जुड़ी एक ऐतिहासिक घटना हुई है। एक ऐसी घटना जिसे आज भी याद किया जाए तो रूह कांप जाती है। इतिहास के पन्ने पलटकर देखें तो हमें पता चलता है कि 13 अप्रैल,1919 ब्रिटिश हुकूमत ने सैनिकों ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निर्दोष लोगों को गोलियों से चली कर दिया था। 

    इस दर्दनाक घटना में 1000 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। इस अमानवीय कृत्य का जलियांवाला बाग गवाह है। आपको बता दें कि जलियांवाला बाग पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास है। वर्तमान में जलियांवाला बाग एक स्मारक के रूप में जाना जाता है। कई लोग यहां आते है  और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। 

    2.प्लासी 

    प्लासी की लड़ाई भला कौन नहीं जानता, हम सब ने स्कूल में रहते हुए प्लासी का इतिहास पड़ा है। वर्ष 1757 में बंगाल के नवाज सिराजुद्दौला और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच यह लड़ाई हुई थी। इस युद्ध में बंगाल के नवाब पराजित हुए थे। इस युद्ध को जितने के बाद अंग्रेज भरत में अपनी पकड़ और भी मजबूत करने लगे। 

    पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में प्लासी यह एक गांव है, जहां युद्ध हुआ था। आप अगर पश्चिम बंगाल जाते है तो आप यहां प्लासी के साथ अन्य स्मारक स्थलों को भी देख सकते है। इतिहास से रूबरू होने की चाह है तो एक बार प्लासी अवश्य देखे।