ये है दुनिया की सबसे ऊंची 5 इमारतें जानें क्या है इनमे खास

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया में ऐसे कई चीजें है, जो बेहद रोचक होते है। आज ऐसे ही एक रोचकता से भरे विषय पर हम आपको बताने जा रहे है। ऊंची-ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिल में जाकर नीचे देखना कितना रोमांच भरा होता है और इतनी ऊंचाई से नीचे देखने में डर भी बहुत लगता है। इतनी ऊंची इमारतों को देखकर सभी लोग हैरान होते हैं। दस मंजिल से ऊंची इन इमारतों को ही स्काई स्क्रैपर कहते हैं। चाहे इन बहुमंजिला इमारतों में लोग रहते हों, किसी का ऑफिस हो या फिर कोई मॉल वगैरह हो, कहेंगे इसे स्काई स्क्रैपर ही। ऐसे ही दुनिया के सबसे बड़े 5 इमारतों के बारें में आपको बताने जा रहे है। तो आईये देखते है की दुनियाकी वे कोनसे इमारते है जो सबसे बड़े है…..

    1. बुर्ज खलीफा

    बुर्ज खलीफा के बारे में कौन नहीं जानता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारतों में से एक है। साल 2010 में बुर्ज खलीफा दुबई में बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब अपने नाम करने वाली दुबई की ये बिल्डिंग विजनरी आइडिया और साइंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा दुनिया की सबसे ऊंची फ्रीस्टैंडिंग इमारत, सबसे तेज और लंबी लिफ्ट, सबसे ऊंची मस्जिद, सबसे ऊंचे स्विमिंग पूल और सबसे ऊंचे रेस्टोरेंट का खिताब भी बुर्ज खलीफा के नाम ही दर्ज है।इसकी लंबाई 828 मीटर है और इसमें 163 मंजिलें हैं।

    इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ था और आधिकारिक रूप से 2010 में इसका उद्घाटन किया गया। दुबई के डाउनटाउन में मौजूद इस बिल्डिंग को 2010 में पब्लिक के लिए खोला गया। इसका नाम यूएई के प्रेसिडेंट खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर रखा गया। यह इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है। इसमें घर ऑफिस शॉपिंग मॉल होटल के अलावा 30 एकड़ में बनी झील भी है। इस इमारत के निर्माण में लगभग 97 अरब रुपए की लागत आयी।

    2. शंघाई टावर

    चीन की ये शंघाई टावर भी दुनिया सबसे बड़ी इमारतों में शामिल है। चीन के शंघाई में साल 2015 में बनी यह बिल्डिंग 632 मीटर लंबी है और इसमें 128 फ्लोर हैं। शंघाई टावर बनाने में लगभग 2.4 अरब डॉलर की लागत आई है। इस इमारत को बनाने का काम 2008 में शुरू हुआ था। इसकी डिजाइन अमेरिकी कंपनी जेंसेलर ने तैयार की है।2015 में इस इमारत के नजदीक की जमीन पर दरारें दिखने के बाद इसके धंसने की चिंताएं ज़ाहिर की गईं थीं। चीन का शंघाई टावर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा से लगभग 200 मीटर छोटा है।

    3. रॉयल क्लॉक टावर

    होटल दुनिया के कई होटलों के बारे में आपने सुना होगा पर क्या आपने लंबी होटल के बारे में सुना है, जिहा ये दुनिया की सबसे लंबी सऊदी अरब के मक्का में अब्राज अल-बत टावर क्लॉक के नाम से भी जानी जाती है। यह 601 मीटर ऊंची इमारत है। यह साल 2012 में बनी थी । इस बिल्डिंग के ऊपर 120 वें फ्लोर पर एक जर्मन आर्किटेक्ट कंपनी ने क्लॉक टावर बनाया है। दुनिया के इस लंबी होटल को देखने की चाह सब रखते है। मौका मिले तो आप जरूर इस होते का दीदार करिये।

    4. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

    अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा हमला झेलने वाले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बनाए गए वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का ऑब्जर्वेशन डेक मीडिया के लिए खोला गया। वन वर्ल्ड 104 मंजिल का है। आम लोगों के लिए डेक को खोला है। यहां से चारों तरफ 80 किमी दूर तक का नजारा दिखता है। यहां से न्यूयॉर्क, मैनहट्टन, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, ब्रुकलिन ब्रिज, एंपायर स्टेट बिल्डिंग और ग्राउंड जीरो मेमोरियल साफ-साफ दिखता है।डेक पर बड़ा मैग्नीफाइंग ग्लास लगा है। इससे नीचे का नजारा ज्यादा बेहतर दिखाई पड़ता है। इमारत के ग्राउंड फ्लोर से डेक तक हाई स्पीड लिफ्ट से आने में 47 सेकंड लगते हैं। 2014 में न्यूयॉर्क में बना 541 मीटर ऊंचा यह ट्रेड सेंटर अमेरिका की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। जिसमें 104 फ्लोर हैं। इसके टिकट की कीमत 2030 रुपए है।

    5. ताइपे 101

     

    दुनिया की सब बड़ी इमारतों की कुछ न कुछ बेहद खास विशेषताएं है।ऐसे ही ताइवान के ताइपे में बेहद खासियत है। ताइवान में नीले-हरे कांच की दीवारों के साथ 509 मीटर की ऊंचाई वाली ताइपे दुनिया में सबसे बड़ी हरे रंग की बिल्डिंग है । इसे लीडरशिप इन एनर्जी और एनवायरमेंट डिजाइन(एलईडी) अवॉर्ड भी मिल चुका है। 508 मीटर ऊंची और 101 फ्लोर वाली इस बिल्डिंग में ज्यादातर ऑफिस हैं।