माउंटेन बाइकिंग करना है पसंद, तो उठाइए इन जगहों पर लॉन्ग वीकेंड का मजा

    Loading

    नई दिल्ली : यात्रा को लेकर सबकी अपनी अलग-अलग इच्छाएं होती हैं। ऐसे में अगर आपको माउंटेन बाइकिंग करना पसंद है, तो आज हम भारत के कुछ खास जगह आपके लिए लेकर आये है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते पर्यटन क्षेत्र पर भी व्यापक असर पड़ा है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई महीनों तक पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। वहीं, संक्रमण दर घटने और स्वस्थ होने की दर बढ़ने के बाद पर्यटन स्थलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। (If you like to do mountain biking, then enjoy the long weekend in these places)

    इससे पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हालांकि, कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर पर्यटक आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। इसके लिए आजकल माउंटेन बाइकिंग का क्रेज पर्यटकों में बढ़ा है। इससे संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में माउंटेन बाइकिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन जगहों पर माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में…..

    कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश 

    बात माउंटेन बाइकिंग की हो और कांगड़ा का जिक्र न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। एडवेंचर के लिए कांगड़ा घाटी देशभर में पॉपुलर है। साथ ही कांगड़ा की खूबसूरती देखने लायक है। आमतौर पर कांगड़ा में जुझारू पर्यटक ही बाइकिंग का आनंद उठा पाते हैं। इसके लिए माउंटेन बाइकिंग पर जाने से पहले प्रैक्टिस जरूर करें। लॉन्ग वीकेंड पर बाइकिंग के लिए कांगड़ा की सैर जरूर करें।

     मनाली-लेह मार्ग

    खूबसूरती से सजे इस जगह पर माउंटेन बाइकिंग करना किसे पसंद नहीं होगा। माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ़ उठाने के लिए मनाली-लेह मार्ग की जरूर सैर करें। इस मार्ग पर आपकी स्टैमिना और उत्साह की असली परख हो सकती है। दुर्गम राह और ऊंची चोटी पर बाइकिंग करना आसान नहीं होता है। मनाली-लेह मार्ग पर बाइकिंग के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी साथ में रखें।

    नंदी हिल,कर्नाटक

    कर्नाटक राज्य में नंदी हिल स्थित है। यह हिल माउंटेन बाइकिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक नंदी हिल बाइकिंग के लिए आते हैं। यह जगह बंगलुरु से नजदीक है। लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ़ उठाने के लिए नंदी हिल जरूर जाएं।

    स्पीति घाटी

    भारत में ऐसे कई जगह होइ जहां आप माउंटेन बाइकिंग का मजा ले सकते है। और उन्ही जगह में से एक है स्पीति घाटी। एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए स्पीति घाटी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही माउंटेन बाइकिंग के लिए भी स्पीति घाटी पॉपुलर है। अगर आप माउंटेन बाइकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो स्पीति घाटी जरूर जाएं। ट्रेकिंग के लिए काफी संख्या में पर्यटक स्पीति आते हैं। स्पीति घाटी के बेहद नजदीक धनकर झील है। पर्यटकों के लिए यह झील आकर्षण का केंद्र है। इस झील तक पहुँचने के लिए स्पीति घाटी से गुजरना पड़ता है।