सावन की हरियाली में पहाड़ों का लुफ्त उठाना चाहते हैं , तो ये राज्य है बेस्ट

    Loading

    नई दिल्ली : हिंदू संस्कृति में सावन महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। सावन का महीना मानो हम सब भारतीय के लिए एक पावन पर्व और खुशहाली का होता है। ऐसे में कई जगह है जहां मेले लगते है, झूले लगते है पर कोरोना के चलते यह सब संभव  नहीं है। पर फिर भी आप धार्मिक यात्रा करना चाहते है, या प्रकृति के करीब जाना चाहते है, तो छत्तीसग़ढ राज्य के कुछ पहाड़ी ( Hilly Areas) इलाके है जो कई धार्मिक और पर्यटन स्थल के लिए प्रसिद्ध हैं। आप भी इस सावन महीने कहि घूमने जाने का सोच रहे है, तो यहां जरूर जाएं। तो चलिए जानते है उन पहाड़ी इलाकों के बारें में … 

    1. अंबिकापुर

     छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाके की बात हो और अंबिकापुर की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर घने जंगल और धारदार या नुकीले हिल्स के लिए जाना जाता है। अगर आप सिटी लाइफ स्टाइल से ऊब चुके हैं, तो वीकेंड हॉलिडे के लिए अंबिकापुर जरूर जाएं। अंबिकापुर में तमोर पिंगला अभ्यारण्य और सेमरसोत वन्यजीव अभ्यारण स्थित हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक अभयारण्य घूमने आते हैं। प्रकृति से रूबरू होना चाहते है, तो यहां की सैर जरूर करें। 

    2. गड़िया पर्वत 

     इस जगह के नाम में ही इसका सार छुपा है। यह जगह किला डोंगरी के लिए जाना जाता है। गड़िया पर्वत छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले में स्थित है। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र दूध नदी है, जो पहाड़ के नीचे बहती है। काफी संख्या में पर्यटक बरसात के दिनों में गाड़िया पर्वत घूमने आते हैं। दूधी की नदी का मनोहारी दृश्य अगर आप भी देखना चाहते है  तो यहां जरूर जाएं।

    3. चिरमिरी

    हमारे देश का स्वर्ग कश्मीर है यह तो आपने कई बार सुना होगा। पर छत्तीसगढ़ के स्वर्ग के बारें में आपको पता है? जी नहीं ना ,तो चलिए जानते है। चिरमिरी को छत्तीसगढ़ का स्वर्ग कहा जाता है। यह पर्यटन स्थल कोरिया जिले में स्थित है। चिरमिरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पुराने मंदिर और कोयला की खानों के लिए प्रसिद्ध है। चिरमिरी में सालों भर मौसम बहुत सुहाना और खुशनुमा रहता है। इस खुशनुमा मौसम का आप दीदार करना कहते है तो यहां जरूर आएं। 

    4. मैनपाट

    सावन में महीने में मस्त खुशनुमा और मजेदार सैर करना कहते है तो आप यहां आ सकते है। मैनपाट को ‘छोटा तिब्बत’ भी कहा जाता है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1100 मीटर है। मैनपाट में कई जलप्रपात और जंगल स्थित हैं। अगर आप सावन महीने में ट्रेकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं तो मैनपाट जरूर जाएं। वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए मैनपाट परफेक्ट डेस्टिनेशन है।