मानसून में पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहते है, तो ये जगहें है सबसे बेस्ट

    Loading

    नई दिल्ली : बरसात का मौसम बहुत सुहाना होता है। हम सब सोचते है कि इस भागदौड़ भरी लाइफ से थोड़ा दूर जाएं। बरसात के इस सुनहरे और प्यार भरे मौसम में अपने पार्टनर के साथ चंद लम्हे प्यार से बिताये जाएं। इस प्यार भरे लम्हों को जीने के लिए कौनसी जगह घूमने जाएं, कौनसी जगह हमारे बजट में होगी या ऐसी कौनसी जगह है जहां मौसम बड़ा खुशनुमा होगा। यह प्रश्न आप सबके मन में आते है। 

    आज इन्हीं सभी प्रश्नों का जवाब हम इस लेख द्वारा देने वाले है। वीरों की भूमि कहीं जानी वाले राजस्थान में कई ऐसे खूबसूरत स्पॉट है जहां आप अपने हमसफ़र के साथ बेहतर समय गुजार सकते है। तो चलिए जानते है राजस्थान की उन रोमांटिक जगह के बारे में जहां आप अपने पार्टनर संग जाकर जिंदगी के कुछ खास लम्हे बिता सकते है…  

    1. बांसवाड़ा 

    राजस्थान की बांसवाड़ा यह जगह वाकई में बेहद खूबसूरत है और मानसून के दिनों में तो बांसवाड़ा की खूबसूरती को चार चाँद लग जाते है। आपको बता दे की इस शहर में देखने लायक कई झील भी है। बरसात में इन झीलों में भरपूर मात्रा में पानी भर जाता है फिर जो नजारा दिखता है उसकी हम क्या बात करें। आप खुद ही जाकर अनुभव करे। बरसात के इस खूबसूरत मौसम मन भरी संख्या में पर्यटक यहां आते है। अगर आप ऐसी ही किसी खूबसूरत स्पॉट पर पार्टनर के साथ जाने की चाह रखते है तो इस जगह पर जरूर जाएं। 

    2. अलवर 

    आपको बता दे कि अलवर दिल्ली से मात्र 150 किमी दूरी पर स्थित है। बरसात के मौसम में घूमना और डेट पर जाना चाहते है तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आपको बता दें की काफी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते है। आपको अपने साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे बिताना है तो आप अलवर जरूर आएं। बरसात के खूबसूरत नजारे देखने लायक होते है।  

    3. बूंदी 

    घूमने जाते वक्त आपको बजट का ख्याल आता है, तो इस बारे में आप बिलकुल निश्चिंत रहे। बूंदी एक ऐसी जगह है जहां आप काम बजट में अच्छी यात्रा कर सकते है। मनसुनक के मौसम में बूंदी कदम मनोहारी हो जाती है ये बेहद सुंदर दिखती है मानो अपना मन इसी खूबसूरती से बूंदी मोह लेती है। बरसात के इस मौसम में इंद्रधनुष पाने साथ रंगो की छटाओं  के साथ बिखरा होता है और यहां मोर मानो बरसात का मजा लेकर नाचने लगते है। प्रेमी जोड़ों के लिए बूंदी यह घूमने के लिए बेहतर स्पॉट है।  

    4. माउंट आबू 

    माउंट आबू यह जगह प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।बरसात के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ लगती है। अपने जीवंसाठी के साथ कुछ खास लम्हे बिताना चाहते है  तो  माउन्ट आबू जरूर आएं। यहां आकर आपको प्रकृति के सुंदर नजारों का दर्शन होगा। इस लिए जायदा वक्त ना जाय करते हुए प्लान बनाए और यहां आकर नेचर की खूबसूरती निहारे।