GANGA RIVER
FILE PHOTO

Loading

नई दिल्ली: देश ही नहीं बल्कि दुनिया की प्राचीन जगह मानी जाने वाले बनारस में रोजाना हजारों यात्री यहां आते है। जब यात्री यहां आते है तो सबसे पहले वो पवित्र गंगा स्नान (Ganga Snan) करते है और इसके बाद बाबा विश्वनाथ के मंदिर जाते है। यहां दर्शन हो जाने के बाद पर्यटन वाराणसी के अद्भुत घाटों को नाव से निहारते है, यह एक बेहद दिल छू लेने वाला नजारा होता है, जिसे देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते है। लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…  

26 मार्च को नाव है बंद 

ऐसे में अगर इन एक दो दिनों में आप भी वाराणसी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जी हां महत्वपूर्ण जानकारी ये है कि 26 मार्च को वाराणसी में आप नाव से घाटों की अद्भुत छटा को नहीं निहार सकेंगे। बता दें कि इस दिन वाराणसी में नाव का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। नाविकों ने इसका ऐलान किया है, ताकि यहां आए पर्यटकों के लिए असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने इसकी जानकारी पहले ही दी है।

नाव संचालन बंद होने की ‘ये’ है वजह 

दरअसल वाराणसी में नाव संचालन बंद होने का कारण यह है कि नाविकों के राजा निषादराज की जयंती है। हर साल इस दिन काशी में नाव का संचालन बंद कर नाविक शोभायात्रा यात्रा निकालते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होते हैं।  हर साल चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को निषादराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। 

निषादराज की जयंती

इस बार 26 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा, इस वजह से कल यानी 26 मार्च को आप गंगा का नावं से नजारा नहीं देख पाएंगे। ऐसे में यदि आप भी बनारस का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें जरूर थोड़ा बदलाव करिए नहीं तो आप घाटों की अद्भुत नजारे को गंगा की गोद से नहीं देख सकेंगे।