Lake Kaindy (Kazakhstan)
Lake Kaindy (Kazakhstan)

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया में ऐसी कई जगहें है जो रहस्यों से भरी है या बेहद अजीबोगरीब है। आज हम आपको ऐसे ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारें में शायद आपने कभी सोचा भी ना हो, ना देखा हो। जहां बात झीलों की करें तो हम सब जानते है झील के पास बैठना या उसे निहारना बेहद ही अच्छा अनुभव होता है। अभी तक आपने बहुत सारी झीलें देखी होगी लेकिन जिस झील की बात हम आज कर रहे है उसके बारे में आप सुनकर हैरान रह जायेंगे। तो चलिए जानते है  उस झील के बारे में…. 

    दुनिया की यह अजीबोगरीब झील कजाकिस्तान (Kazakhstan) में है। इस झील का नाम ‘लेक कैंडी’ (Lake Kaindy) है। यह झील कजाकिस्तान के प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों  में से एक है। इसकी खूबसूरती देखकर लोग हैरान रह जाते है। जंगल तो आपने देखा होगा पर कभी आपने झील के अंदर पूरा जंगल समाया हुआ नजारा देखा होगा। जी नहीं ना, इस झील की यही खासियत है कि इसके अंदर पूरा जंगल बसा हुआ 

    जानें कैसी दिखती है झील 

    कजाकिस्तान की यह झील बेहद सुंदर है और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। इसके अनोखे सुंदरता के लिए यह कजाकिस्तान के प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल है। आपको बता दें की यह खबसूरत झील में आप ज़ाकोंगे तो इसके भीतर आपको पूरा जंगल दिखाई देगा। झील को देखने पर पता चलता है की यहां पेड़ उलटे लटके है और पेड़ों  बाकि हस्सा पानी के भीतर है। आपको बता दें कि ज़िल में लकड़ी के खंबे निकले हुए है  जो पेड़ों के हिस्से है।  

    इस झील की कहानी 

    आपको बता दें कि इस झील किम खानी बेहद रोचक है। ऐसा कहां जाता है कि साल 1911 में कजाकिस्तान में भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से पुरे इलाके में पानी भर गया और यहां का एक जंगल भी पानी में डूब गया। यह झील समुद्र तल से लगभग 2,000 मीटर ऊपर की ऊंचाई पर स्थित है। और यह झील कजाकिस्तान के अलमाटी शहर से मात्र 280 किमी दूर है। इस अजीबोगरीब झील को देखना चाहते है, तो यहां जरूर जाएं। 

    आकर्षण का केंद्र 

    यह  झील कई खासियतों को अपने भीतर समाई हुई है। इस झील का पानी बहुत ठंडा है। यह झील पेड़ों के लिए फ्रिज जैसा ही काम करता है। सर्दियों में मैली पकडने के लिए और आइस ड्राइविंग करने के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां आते है।