Representative Image
Representative Image

    Loading

    मुंबई : अगर इस वक्त आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं या फिर कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं। जहां आपको नेचुरल ब्यूटी, सुकून और शांति के साथ-साथ कुछ अलग भी मिले, तो फिरआपको भारत में ही इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए। आप भारत की इन जगहों का कम बजट में लुफ्त उठा सकते है। 

    शिमला : शिमला घूमने के लिए भारत के सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों (Beautiful Places) में से है। शिमला में सात पहाड़ियां- इनवरम हिल, ऑब्जर्वेटरी हिल, प्रॉस्पेक्ट हिल, समर हिल, बैंटनी हिल, एलिसियम हिल और जाखू हिल है। शिमला (Shimla) का सबसे ऊंचा स्थान जाखू पहाड़ी है। आप अपनी छुट्टियों में यहां घूमने का प्लान जरूर बनाए। जो 2,454 मीटर की ऊंचाई पर है (Seven Hills of Shimla)।  

    दार्जलिंग : दार्जिलिंग भारत की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की चाय देश विदेश हर जगह प्रसिद्ध है। दार्जलिंग (Darjeeling) की वादियां बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार दार्जिलिंग जरूर जाएं। 

    उदयपुर : राजस्थान का उदयपुर (Udaipur)अपने कल्चर के लिए इतना प्रसिद्ध है कि यहां सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटन घूमने आते हैं। उदयपुर में घूमने के लिए सिटी पैलेस, लेक पैलेस, जग मन्दिर, मानसून पैलेस, आहड़ संग्रहालय, जगदीश मंदिर जैसी बेहद खूबसूरत जगह है। 

    ऊंटी : तलिमनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित ऊटी (Ooty) या उदगमंडलम भारत कली एक बेहद प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। ऊटी शहर मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। 

    जैसलमेर : जैसलमेर (Jaisalmer) भी राजस्थान का ही एक शहर है। जो अपनी राजस्थानी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। लोगों को जैसलमेर के रेगिस्तान से लेकर ऐतिहासिक महल, रंगों से सजे ऊंट की सवारी और दुनियाभर में मशहूर राजस्थानी कला और संस्कृति को देखने का मौका मिलेगा। जैसलमेर में गोल्डन फोर्ट जैसी घूमने की कई जगह हैं। 

    नैनीताल : नैनीताल (Nainital) को ‘द सिटी ऑफ़ लेक्स’ (The City of Lakes) के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो आप यहां पूरे साल घूम सकते हैं, लेकिन यहां मार्च और जून के बीच मौसम सबसे अच्छा होता है। यह सर्दियों में भारी हिमपात प्राप्त करता है और एक सफेद वंडरलैंड में बदल जाता है, जिसके लिए यह क्रिसमस और नए साल पर घूमने के लिए अच्छी जगह है।

    दमन और दीव : अरब सागर गुजरात के पास दमन और दीव ये दो प्रदेशों में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं। जिनका दीदार कर आप वहीं बसने का मन बना लेंगे। यहां पर आप नागोआ बीच, मीरासोल लेक गार्डन, ​देवका बीच जैसी जगहों का आनंद उठा सकते हैं।