MP Tourist Places

    Loading

    नई दिल्ली : देश और दुनिया में लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद होता है। जिसके लिए वो देश-विदेश में घूमने भी जाते है। भारत में एक नहीं बल्कि ऐसी कई जगहे हैं जहां आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ जाकर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने वीकेंड में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

    उज्जैन

    उज्जैन मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) का एक ऐसा धार्मिक स्थल है जहां पर दूर-दूर से लोग घूमने और महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। बता दें कि उज्जैन मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर है।

    महाकाल (Mahakaleshwar) के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती हैं और रोजाना 4 बजे भोर में आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग की जाती है। हाल ही में बना भव्य महाकाल लोक लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है।  

    ग्वालियर

    ग्वालियर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर और राज्य का का एक प्रमुख शहर है। ग्वालियर (Gwalior) का किला दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह शहर और इसका प्रसिद्ध दुर्ग उत्तर भारत के प्राचीन शहरों के केन्द्र रहे हैं। यह शहर गुर्जर-प्रतिहार राजवंश, तोमर तथा कछवाहा की राजधानी रही है। ग्वालियर में सूर्य मंदिर, जय विलास महल, मान सिंह पैलेस, सास बहू मंदिर मुख्य पर्यटन स्थल है।

    कान्हा टाइगर रिजर्व

    कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगहों में से एक है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से नर्मदा की एक सहायक नदी बंजार नदी बहती है। आपको बता दें कि कान्हा जीव जन्तुओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको अलग-अलग प्रजातियों के पशुओं का घर मिलेगा। यह पार्क 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। अगर आप ऐसी चीजों को देखने के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। 

    पचमढ़ी

    पचमढ़ी (Pachmarhi) अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लिए प्रशिद्ध हैं। 1067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह शहर अक्सर “सतपुड़ा की रानी” कहलाता है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। लोगों को ये जगह खूब पसंद भी आता है।