छुट्टियों में दोस्तों के साथ करना चाहते है जंगल ट्रैकिंग, तो ये खास जगह आपके लिए

    Loading

    नई दिल्ली : छुट्टियों में दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते है,तो कुछ खास होना चाहिए। आम तोर पर हम फैमली के साथ यात्रा करते है, तो हमारी यात्रा में सामान्य बात होती है लेकिन जब हम दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बनाते है तो उस यात्रा में कुछ खास होना तो बनता है। देश की राजधानी दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं।

    महाभारत काल में दिल्ली को इन्द्रप्रस्थ कहा जाता था। उस समय यह शहर पांडवों की राजधानी थी। आधुनिक समय में दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। खासकर इंडिया गेट, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद और लाल किला आकर्षण का केंद्र है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कई फॉरेस्ट ट्रैकिंग स्पॉट भी हैं। अगर आप फॉरेस्‍ट ट्रैकिंग के शौक़ीन हैं, तो इन वनों की सैर कर सकते हैं। तो आइए जानते है  दिल्ली में घूमने के लिया क्या खास है….

    1. नॉर्दर्न रिज –

    कमला नेहरू रिज को नॉर्दन रिज कहा जाता है। यह नॉर्थ कैंपस में स्थित है। इसका संरक्षण साल 1915 से किया जा रहा है। नॉर्दर्न रिज के 170 हेक्टेयर को वन संरक्षित घोषित कर दिया गया है। इस रिज में 60 से अधिक प्रजातियों की पक्षी रहती हैं। साथ ही वन में 80 फ़ीट गहरा तालाब है। इसे खूनी झील भी कहा जाता है। याके यात्रा को बेहतर बनाने केलिए ये जगह आपके लिए बढ़िया है।

    2. रजोकरी वन –

    छुट्टियों में वनों की खूबसूरती देखना चाहते है तो आपको रजोकरी वन एक बार जरूर जाना चाहिए। दिल्ली स्थित वनों में यह सबसे खूबसूरत वन है। काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने रजोकरी वन आते हैं। यह वन गांवों और खेतों से घिरा हुआ है। जब भी मौका मिले, एक बार रजोकरी वन जरूर घूमने जाएं। यहां आप खुद को प्रकृति के करीब पा सकते हैं।

    3. सदर्न रिज फॉरेस्ट-

      दक्षिण दिल्ली में सदर्न रिज फॉरेस्ट स्थित है। सदर्न रिज फॉरेस्ट का निकटतम मेट्रो स्टेशन तुगलकाबाद है। यह वन असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी का आशियाना है। साथ ही तकरीबन 193 विभिन्न प्रजाति की पक्षियों का भी घर है। इसके अलावा, 80 से अधिक प्रजाति की तितलियां वन की सैर करती हैं।अगर आप तितलियों  और पक्षियों के प्रेमी है,तो यह आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

    4. संजय वन-

    दिल्ली का यह सबसे खूबसूरत वन है। यह वन दिल्ली के वसंत कुञ्ज और मेहरौली में स्थित है। संजय वन 783 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। बर्ड वाचर्स यानी पक्षियों से प्यार करने वाले लोगों के लिए संजय वन जन्नत जैसा है। आप इस वन में कई प्रकार की पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। जब भी संजय वन की सैर के लिए जाएं, तो कैमरा अपने साथ जरूर ले जाएं।जंगल की सैर करना चाहते है  तो ये वन आपके लिए बेहतर है।