भारतीय इतिहास जानना चाहते है, तो इन शहरों मे करें सफर

    Loading

    नई दिल्ली : भारतीय इतिहास बहुत पुराना और रोचक है। देश के इतिहास को मुख्यतः तीन वर्गों में बांटा गया है। प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत। देश की सभ्यता, साम्राज्य और संस्कृति को जानने की इच्छा रखते है, तो आपको भारतीय इतिहास से रूबरू होना जरूरी है। आज भी हमारे देश में कई ऐसे स्थल है जो भारतीय इतिहास, संस्कृति और हमारी विरासत को संजोये हुए है और दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भारतीय इतिहास को जानने और समझने हर साल पर्यटक इन स्थलों पर आते है। अगर आप भी भारतीय इतिहास को जानने और समझने की जिज्ञासा रखते है तो इन शहरों में जरूर जाएं। तो चलिए जानते है इन स्थलों के बारे में….

    1. प्लासी

    भारत के महत्वपूर्ण युद्धों में से एक है प्लासी का युद्ध। अगर आप इतिहास के पन्ने पलटते है तो आपको प्लासी के युद्ध के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। साल 1757 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच में युद्ध हुआ था। इस युद्ध में बंगाल के नवाब की हार हुई।

    प्लासी युद्ध के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो प्लासी जरूर जाएं। इसके अलावा, आप हल्दी घाटी भी जा सकते हैं। यह युद्ध राजपूत राजा महाराणा प्रताप और सम्राट अकबर के बीच हुआ था। इस युद्ध में अकबर की जीत हुई थी। इस युद्ध के बारे में अधिक जानकारी के लिए हल्दी घाटी जरूर जाएं। प्लासी और हल्दी घाटी जाकर आप इतिहास को जान सकते है  इसलिए इन जगहों पर जरूर जायें। 

    2. पानीपत 

    पानीपत सेजुड़ा इतहास जानोंगे तो आपको पता चलेगा कि पानीपत में कितनी लड़ाइयां हुई हैं। पानीपत से जुडी कई बातें है जो बेहद रोचक है। पर यह भी उतनाही सच है  की यहाँ विजय और पराभव के बिच कइयों को अपनी जान देनी पड़ी है। पानीपत की पहली लड़ाई बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच हुई। इस युद्ध में बाबर की जीत हुई और उस समय बाबर ने मुगल वंश की स्थापना की। पानीपत की दूसरी लड़ाई सम्राट अकबर और विक्रमादित्य हेम चंद्र के बीच हुई।

    इस युद्ध में भी मुगल वंश की विजय हुई। वहीं, पानीपत की तीसरी और अंतिम लड़ाई अफगान और मराठा सम्राज्य के बीच हुई। इस युद्ध में अफगानों की जीत हुई। भारतीय इतिहास में पानीपत की लड़ाई को कलिंग के समतुल्य भयानक और दर्दनाक बताया गया है। इस युद्ध में दोनों तरफ से हजारों की संख्या में सैनिकों की मृत्यु हो गयी। वर्तमान समय में पानीपत में काबुली शाह मकबरा और म्यूजियम स्थित है। इतिहास को नजदीक से जानने के लिए पानीपत जरूर जाएं।

    3. कलिंग

    आपको बता दें इतिहासकारों की मानें तो कलिंग युद्ध सम्राट अशोक के जीवनकाल की अंतिम लड़ाई थी। वीरता के लिए जाने जाने वाले सम्राट अशोक की इस जगह से बेहद रोचक और महत्वपूर्ण कहानिया जुडी है।  इस युद्ध में सम्राट अशोक की विजय हुई। हालांकि, इस युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने शस्त्र न उठाने की कसम खाई।

    साथ ही बौद्ध धर्म भी अपना लिया। हर साल धौली शांति स्तूप में कलिंग महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव का मकसद शांति स्थापित करना है। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से महज 8 किलोमीटर दूरी पर धौली स्थित है। भारतीय इतिहास से रूबरू होने के लिए एक बार कलिंग जरूर जाएं।