कम बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं ? तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इन देशों को करें शामिल

    Loading

    नई दिल्ली : विदेश यात्रा करना सबकी दिलों ख्वाहिश होती है। जिंदगी में एक बार तो भी विदेश घूमने जरूर जाना चाहिए ऐसा सबको लगता है।  भारत में हर इंसान एक बार विदेश घूमने की चाह रखता है। लेकिन वहां घूमने के लिए पैसे खर्चने के बारे में ही सोचकर लोग अपना प्लान बदल लेते है। घूमने से पहले दिमाग में विदेश जाने के लिए महंगी टिकटों का दाम ही मूड ऑफ कर देता है। लेकिन अगर आप फॉरेन ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसी कुछ लोकेशन के बारे में जहां की ट्रिप आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां आप बेहद सस्ते में घूम सकते हैं। आपकी यात्रा तो बहुत अच्छी होगी साथ हिं  आपके बजट में भी होंगी….

    1. माले, मालदीव

     मालदीव यह एक ऐसा देश है जो बेहद खूबसूरत होने के साथ ही सस्ता भी है। अक्सर आपने कई फिल्मी सितारों को मालदीव में वेकेशन एंजॉय करते देखा होगा। यहां की कलरफुल लाइफ का हर कोई दीवाना है। तो वहीं साफ पानी में गोते लगाना और बीच किनारे मजे करना किसे अच्छा नहीं लगेगा। दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद अब माले जाना और भी आसान हो गया है।

    2. फुकेत, थाईलैंड

     

    थाईलैंड में दुनिया भर से लोग घूमने जाते है। क्योकि ये देश की यात्रा करना सर्व  साधारण इंसान के बजट में  होता है। थाईलैंड में ट्रिप के बारे में सोचते ही फुकेत और पटाया का भी ख्याल आ जाता है। फुकेत और पटाया में घूमने और अपने दोस्तों संग मजे करने के लिए कई जगहें हैं। जहां आकर लोग नाइट लाइफ के साथ ही यहां के बीच पर जमकर मस्ती करते हैं। यहां आप कम बजट में शानदार होटल, खूबसूरत एडवेंचर प्लेस और खूबसूरत आईलैंड पर अपना ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं।

    3. काठमांडू, नेपाल

    भारत से हर साल नेपाल में घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है। नेपाल देश की यात्रा कम बजट में हों जाती है। नेपाल अपनी खूबसूरत जगहों और शांत स्वभाव के लिए फेमस है। यहां के बौद्ध स्तूप दुनिया भर में मशहूर हैं। अगर आप दिल्ली से फ्लाइट बुक कर रहे हैं तो आप 12,000 से 15000 रुपए में यहां घूमने का मजा ले सकते हैं।  नेपाल में पहाड़ों, नदियों व कुदरती नजारे देखने लायक हैं।

    4. बाली, इंडोनेशिया

     खूबसूरती के लिए इंडोनेशिया देश का बाली शहर बेहद मशहूर है। अगर आप अंडरवाटर लाइफ को अपनी आंखों से देखना चाहते है, बाली को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां के खूबसूरत बीच आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप हनीमून या अपनी फैमिली के साथ ट्रिप कर रहे हैं तो आपके लिए बेस्ट है। कम बजट में शानदार बीच और पानी के अंदर की दुनिया को देखने का मौका मिलेगा।

    5. क्राबी, थाईलैंड

    अगर सस्ते में इंटरनेशनल हॉलीडे पर जाने का मन बना रहे हैं तो क्राबी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सफेद बीच, नीले साफ पानी के बीच थाईलैंड और खूबसूरत नजारे आपका ट्रिप शानदार बना देंगे। अगर आप पहले से फ्लाइट बुक करते हैं, तो आप लगभग 10,000 या उससे कम रुपये में राउंड ट्रिप फ्लाइट ले सकते हैं।

    6. कोलंबो, श्रीलंका

    भारत से श्रीलंका महज 3 घंटे में पहुंच सकते है। हॉलीडे के लिए के लिहाज से श्रीलंका पूरी दुनिया की फेवरेट लिस्ट में शुमार है। एक खूबसूरत आइलैंड के साथ ही घूमने के लिए कोलंबो बेस्ट प्लेस है। यहां का खाना- पीना और वर्ल्ड फेमस चाय दिलम को ट्राई करना न भूलें। कम बजट और सस्ते में आप यहां का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।