दुबई में बना दुनिया का सबसे ऊंचा पूल, जानें 50वें फ्लोर पर बने इस पूल में क्या है खास

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में कुछ चीजें इतनी अनोखी होती है की वह चर्चा का विषय बन जाती है। वैसे ही दुनियाभर में दुबई का यह पूल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसके पीछे की वजह है इस पूल की ऊंचाई। बता दें कि दुबई के पाम टॉवर के 50वें फ्लोर पर इस पूल को बनाया गया है। साथ ही यह 750 स्‍क्‍वायर मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी ऊंचाई करीब 200 मीटर है। इसकी बनावट काफी अलग है इसे देखा जा सकता है कि यह लटका हुआ सा दिखता है। आइए जानते है दुनिया के अनोखे और सबसे ऊंचे पूल के बारे में….. 

    दुनिया का सबसे उंचा पूल  

    हम सब जानते है दुबई लग्जीरियस लाइफ के लिए फेमस है और अब फिर चर्चा में बना है। चर्चा का की वजह है शानदार पूल। दुबई में दुनिया का पहला और सबसे ऊंचा 360 डिग्री इंफिनिटी पूल बनाया गया है। इस पूल को दुबई की रेजिडेंशियल-होटल बिल्डिंग पॉम टावर में बनाया गया है। इसे ऑरा स्काय पूल नाम दिया गया है।  

    देना होगा इतना किराया 

    आपको बता दें कि इस नायाब पूल को दुबई की जानी-मानी डेवलपर कंपनी नखील प्रॉपर्टीज ने तैयार किया है। बता दें कि यहां एंट्री के लिए इंसान को 3,448 रुपये चुकाने होंगे। अगर इस पूल में अकेले डुबकी लगाना चाहते हैं तो 7,505  रुपये देने होंगे। इस 360 डिग्री इंफिनिटी पूल से सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखता है। फिर देर किस बात की आप भी जलड़ी जाइए और दुनिया के सबसे ऊंचे पूल का आनंद लीजिए। 

    मिलेगी ये सुविधाएं 

    पूल के एक हिस्से को डाइनिंग और कॉकटेल के लिए तैयार किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि यहां इंटरनेशनल डिशेज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही बार भी तैयार किया गया है। इस पूल को बनवाने वाली कंपनी सनसेट हॉस्पिटैलिटी के सीईओ का कहना है, दुनिया और दुबई के लिए ऑरा स्काई पूल एक अलग तरह का डेस्टिनेशन है, इसके जैसा कोई नहीं। ये वाकई में बहुत ही शानदार है। 

    पूल से दिखता है खूबसूरत नजारा 

    दरअसल हम जिसकी बात कर रहे है पूल यह 360 डिग्री है, यहां से दुबई की कई जानी-मानी इमारतों को देखा जा सकता है, जैसे- बुर्ज खलीफा। आम लोगों के लिए यह सुबह 10 बजे से खोल दिया जाता है। यहां जाने के लिए आपको सुबह, दोपहर या शाम का शेड्यूल चुनना पड़ता है। अगर आप दिनभर यहां एंजॉय करना चाहते हैं तो पूरे दिन का चार्ज देना पड़ेगा।