शुरू हुआ Valentine Week, आज है Rose Day, जानें इस दिन की दिलचस्प कहानी

    Loading

    नई दिल्ली: आज से प्यार भरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है, जी हां आज रोज डे (Rose Day 2023) से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो रही है। हम सब जानते की इस सप्ताह को पुरे दुनिया में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। आज रोज डे है, इस दिन लोग अपने पार्टनर को रोज देकर प्यार का इजहार करते हैं। ये सप्ताह हर प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। जी हां कपल्स को पूरे साल वैलेंटाइन वीक का इंतजार रहता है। बता दें कि वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। 

    हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। रोज डे (Rose Day 2023) के कुछ दिन पहले से ही मार्केट में लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग के गुलाब मिलने लगते हैं। रोज डे का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर रोज डे क्यों मनाया जाता है। और इसके पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते है इस दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी… 

    जानें क्यों मनाया जाता है रोज डे 

    हर साल 7 फरवरी को रोज डे के दिन लोग उन लोगों से अपने प्यार का इजहार करते हैं जिन्हें वह पसंद करते हैं। इस दिन लोग सामने वाले को रोज देकर लोग अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं, और उन्हें प्रति अपना प्यार बयां करते है। 

    क्या है रोज डे का इतिहास 

    आपको बता दें कि गुलाब के फूल को अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का प्रतीक माना जाता है।  माना जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत अधिक पसंद था। इस बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके पति रोज टन के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे।

    इसके अलावा एक और मान्यता के मुताबिक, महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए गुलाब के फूल को आदान-प्रदान करने की परंपरा की शुरुआत की थी। माना जाता है कि विक्टोरियन और रोमन भी अपने प्यार का इजहार गुलाब से ही करते थे। तब से लेकर आज तक लोग गुलाब के जरिये अपने प्यार का इजहार करते है।