आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 25 जून 2021

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 25 जून 2021
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा। मित्रों से वाद विवाद की स्थिति बनेगी। अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी। वर्ष के मध्य में व्यक्तिगत संबंधों मेंसुधार होगा। मित्रों से व्यापार में लाभ होगा। वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सुख बना रहेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों से व्यर्थ विवाद हो सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सुख प्राप्त होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में यश और कीर्ति प्राप्त होगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक रहेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मनेांजन में व्यय होगा।