आज जिनका जन्म दिन है,  सोमवार 26 जुलाई 2021

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 26 जुलाई 2021
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारम्भ में व्यर्थ वाद विवाद से मन खिन्न रहेगा। भोग विलास में धन व्यय होगां यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ी रहेगी। वर्ष के मध्य में विदेषी व्यापारियों के लिये लाभप्रद रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्ष के मध्य में मित्रों के सहयोग से नवीन योजनाओं का समाधान होगा। राजनैतिक रूपरेखा बनेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये समय सहयोगात्मक रहेगा। नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रवास आदि के योग बनेंगे। कर्क राशि के व्यक्तियों को भोग विलास में धन व्यय होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों का विदेष व्यापार में अनुबंध होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट होगा। मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद आदि से लाभ का योग है।