आज जिनका जन्म दिन है,  शनिवार 27 जून 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 27 जून 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा।वरिष्ठ अधिकारियों से सामंजस्य रहेगा।
आर्थिक लाभ होगा। व्यर्थ वाद विवाद होगा। मित्र के कारण कार्यो में बाधाओं का सामना करना पडेगा। वर्ष के मध्य में पारिवारिक परेशानी में वृ़ि़़़़़द्व होगी। मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें। स्वजनों से मतभेद होगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी। वर्ष के अन्त में शासन से लाभ होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा। चिन्ता रहेगी। कर्क राशि केव्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियो को वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सचेत रहें। धनु और मीनराशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण कार्य में व्यवधान आयेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शालीनता बनाये रखना हितकर रहेगा।