आज जिनका जन्म दिन है,  रविवार 21 जून 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- रविवार 21 जून 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में भागदौड़ करना होगी। कार्य क्षेत्र में अत्याधिक परिश्रम से आशातीत सफलता के योग है। शासन से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट से मन व्यथित रहेगा। वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। तीर्थ यात्रा होगी। धार्मिक कार्य मेंरूचि रहेगी। वर्ष के अन्त में वाहन का सुख मिलेगा। राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट से मन व्यथित रहेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में अत्याधिक परिश्रम करना पडेगा। आंशिक सफलता मिलेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। भागदौड़ अधिक करना होगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिश्रम और थकान महसूस होगी। भागदौड़ होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संयमित रहना हितकर रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को साहस से कार्य करें। सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यस्तता रहेगी।