Bring these things to your home on the arrival of Ganpati, the lock of luck may open

    Loading

    -सीमा कुमारी

    गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) यानी गणपति बप्पा का आगमन इस वर्ष 31 अगस्त से हो रहा है। मान्यता के अनुसार, इस साल गणपति बप्पा का आगमन बेहद शुभ योग में हो रहा है। भगवान गणपति बुद्धि और शुभता के देवता है। उन्हें ‘विघ्नहर्ता’ भी कहा जाता है। उनका हर नाम बहुत चमत्कारी है। कहा जाता है कि, जहां पर बप्पा विराजते हैं वहां हर समय सुख-समृद्धि रहती है।  

    शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।  इससे भगवान गणेश और लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। घर परिवार में सुख-समृद्धि आती  है।आइए जानें उन चीजों के बारे में –

    • धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन ‘एकाक्षी नारियल’ घर लाना शुभ माना जाता है। इससे धन की कभी कमी नहीं होती। इसे घर लाने के बाद रोजाना इसकी पूजा करें ।  इससे नकारात्मकता दूर होती है।
    • ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, गणेश जी की नृत्य करती प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, घर के मेन गेट पर गणेश जी की ये प्रतिमा लगाने से घर में कभी भी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती है।
    • गणेश उत्सव के पहले दिन धन के देवता कुबरे की मूर्ति घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती  है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है।  कुबेर की मूर्ति उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।
    • गणेश चतुर्थी के दिन शंख को घर में लाने से वास्तु दोष दूर होते है। आय में वृद्धि होती है।  रोजाना आरती के बाद इसे बजाने पर सकारात्मक शक्तियों का संचार होता  है।
    • मान्यताओं के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से माता लक्ष्मी का वास होता है। कहते हैं, यदि इसकी स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन हो तो धन प्राप्त का शुभ योग बनता है। सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए गणेश पूजा के दिन बांसुरी का स्थापना घर में अवश्य करें।