आज का भविष्य,  रविवार, 25 जुलाई 2021

Loading


आज का भविष्य–रविवार 25 जुलाई 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा, दयालु, स्वाभाव के कारण सभी को लोकप्रिय होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा, मनोरंजन का शौकीन होगा, माता पिता का भक्त होगा।
मेष– लिये गये फैसले बदलने की संभावना है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी,आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।
वृषभ– धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, सुख, संतोष मिलेगा, व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें, समस्या हल होगीं।
मिथुन– कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो का लाभ होगा, वाहन के प्रयोग में सतर्कता बांछनीय, विवादों से दूर रहें।
कर्क– जिद में लिये गये फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा के कार्यो में संतोष रहेगा, उन्नति का योग है।
सिंह– लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी।
कन्या– पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, पत्नी का सुख सहयोग रहेगा, मित्र मिलन होगा।
तुला– समय पर तौर तरीकों में बदलाव कर लें, लाभ मिलेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आलस्य का अनुभव होगा, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा।
वृश्चिक– अधिकारियों से मेलजोल बढे़गा, संतान पक्ष का सुख मिलेगा, मनोनुकूल कार्य होगा, लेखन तथा अन्य कार्यो में रूचि रहेगी।
धनु– अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे।
मकर– विवाह की चर्चाएं आगे बढ़ेंगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, नवीन योजनाओं पर विस्तार होगा, प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा।
कुम्भ– नया घर खरीदने या घर की साज सज्जा कराने का मन बनेगा, मेहमानों के कारण व्यस्तता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी।
मीन– निर्धारित कार्यक्रमों को बदलना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बनेगी, व्यर्थ की चिन्ता एवं मानसिक तनाव रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी।
व्यापार भविष्य :
श्रावण कृष्ण प्रतिपदा/द्वितीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से अरंडी, सरसों, तिल, तेल, सोयाबीन, रूई, कपास, नारियल, तुला, बादाम, छुहारा, में मंदी की चाल चलेगी। भाग्यांक 3062 है।