आज का भविष्य,  गुरूवार, 18 मार्च 2021

Loading


आज का भविष्य– गुरूवार 18 मार्च 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक भावुक अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। कोमल शरीर वाला होगा, 5 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य में कुछ नरमीं रहेगी, कम बोलेगा पर जो भी बोलेगा वह अपनी बुद्धिमानी से परिपूर्ण रहेगी। 35 वर्ष की आयु के बाद अच्छी उन्नति करेगा। पिता का भक्त होगा।
मेष– कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी, अतिथि मिथुनमन हो सकता है।
वृषभ– स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सुख सुविधाओंमें वृद्धि होगी, विवादों को टालें।
मिथुन– नए संपर्क केरिअर बनाने में सहायक रहेंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी रहने से तनाव रहेगा, वैभवविलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, आजीविका के प्रयास सफलहोंगे।
कर्क– निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, जो भी मिल जाये उसी में संतोष रहेगा। यश प्राप्त होगा।
सिंह– पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, मित्र व कुटुम्बियों के संबधां में मधुरता रहेगी, जोड़तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या– बुजुर्गो के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कामकाज के प्रति लगन, निष्ठा की रूचि रहेगी। कार्य पूरे होने का हर्ष होगा।
तुला– संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ होगा, आय व्यय समान रहेगा, पेट संबंधी विकार होगा, खानपान पर संयम रखें।
वृश्चिक– मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढे़गी, राजकीय कार्यों में समाधान होगा, मागंलिक कार्य में खर्च होगा।
धनु– पुकुम्भ मुश्किलें दूर हो सकती है, जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, साधनों की अनुकूलता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा।
मकर– आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, आपके खुले विचारों की सहकर्मी आलोचना करेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ– जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, शादी विवाह के कार्यों में खर्च होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन– तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, बिखरे कार्यों का समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
व्यापार-भविष्य–
फाल्गुन शुक्ल पंचमीं को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई के भाव में तेजी होगी, गेहूं, जौ, चना, चांवल, जूट, पाट बारदान के भाव में मंदी होगी। गुड, शक्कर घी तेल कपास के भाव में नरमीं रहेगी। भाग्यांक 1521 है।