यह राशि वाले न करें निकट संबंधों की अनदेखी, आप भी जानें आज का अपना योग

Loading

आज का भविष्य– गुरूवार 31 दिसम्बर 2020 आज जन्म लिये बालक का फल– आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चतुर और भाग्यवान होगा, दृढ निष्चयी निडर होता है, शिक्षा में अग्रणी होगा,गुरूजनों, माता पिता के प्रति श्रद्धा रखेगा। मेष– प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, नई सफलता के आसार बनेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको हर्श होगा। वृषभ– धार्मिक व पारंपरिक कार्यो की ओर मन केन्द्रित होगा, रोजगार में क्षमता का लाभ होगा, रोगी की चिन्ता दूर होगी, अचानक लाभ होगा। मिथुन– किसी नये संबंध के प्रति मन में झुकाव होगा, संयम रखकर निर्णय लें, जीवनसाथी काभावनात्मक सहयोग लाभकारी रहेगा। राजकीय कार्योमें यश मान सम्मान मिलेगा। कर्क– सामाजिक क्षेत्र में व्यस्ततायें बढ़ेगी, अभिभावकों से मतभेद संभाव्य है, खरीदी पर खर्च होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे, किया गया प्रयास सफल होगा। सिंह– व्यवसायिक जगत के अनुकूल चलने की चेश्टा करें, अत: व्यवहारिक बनें, मनोंवांछित सफलता मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। कन्या– कार्यो में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा, मधुर वाणी से लाभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी, आशा से अधिक श्रम करना होगा। तुला– भूमि भवन के कार्यो में व्यय अधिक होगा, सफलता मिलेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लाभ अच्छा होगा। वृश्चिक– निकट संबंधों की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मन में प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, आर्थिक प्रवास होगा। धनु– किसी नई कार्ययोजना की ओर केन्द्रित होंगे, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा। मकर– बुजुर्ग व्यक्ति की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि, मनोरंजक स्थल की सैर होगी, सुखमय समाचार मिलेगा, अनावष्यक विवादों को टालें। कुम्भ– लेखन, सृजन तथा रचनात्मक कार्यो में गति आयेगी, साहसिक पराक्रम बढे़ेगा, विकास के कार्यो में सफलता, लाभ रहेगा। मीन– निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, निराशावादी विचारों का त्याग करें, मित्र बंधुओं के सहयोग से पेंडिंग कार्य बनेंगे, व्यर्थ के विवादों से बचें। व्यापार भविष्य : पौष कृष्ण प्रतिपदा को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से चांदी और पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, हल्दी, गुड, खांड, सोना, चांदी, तेल में, तेजी होकर मंदी के झटके लगेंगे। वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15मिनिट के अंदर रूख पर व्यापार लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 2595 है।