आज का भविष्य,  बुधवार, 8 सितंबर 2021

Loading

आज का भविष्य – बुधवार 08 सितम्बर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक कोमल तथा नर्म शरीर वाला भावुक निडर, और परिश्रमी होगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी।माता पिता को सुखी रखेगा।
मेष– धीमी शुरूआत के बाद काम में तेजी आयेगी, कारोबारी विस्तार की संभावना है। वाहन मशीनरी आदि कार्यो में सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यो को टालें।
वृषभ– विवाहित वैवाहिक चर्चाओंको लेकर उत्साही रहेंगे। अटका धन बसूल करलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्तिहोगी। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा।
मिथुन– जो काम सोचकर निकले हैं, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। जो लोग उसके प्रभाव से नतमस्तक होंगे। विश्वसनीयता बनी रहेगी।
कर्क– लेनदेन के मामले आपसी सहमति से सुलझ जायेंगे। संतान पक्ष से सुख सम्मान मिलेगा। जोखिम के कार्यो को टालना हितकर रहेगा। महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगी।
सिंह– जिस कार्य कोे आप हल्के में ले रहे थे, वही आपके लिये परेशानी का कारण बनेगा। वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। लगन और निष्ठा बनी रहेगी।
कन्या– सुख सुविधा पर खर्च होगा। अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी निजी कार्य में व्यस्तता रहेगी।
तुला– टकराव छोड़कर कार्य पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करें। मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक– उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिलेगी। मांगलिक यात्रा संभव है। कामकाज के प्रति लगन एवं निष्ठा रहेगी। कार्य बनने का योग है।
धनु– विवादों से बचने का प्रयास करें। सहयोगी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। मन में कुछ खिन्नता रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी।
मकर– सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते है। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज पूरा होगा।
कुम्भ– जो बात आपको दुखी कर रही है, उसका समाधान मिल जायेगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनैतिक कार्यो में समस्या का समाधान होगां आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी।
मीन– बदलाव की स्थिति मेंसहयोगी नाराज हो सकते हैं। जटिल कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होगा।
व्यापार-भविष्य–
भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में नरमी के बाद तेजी होगी। गुड़ खांड़, शक्कर आदि के भाव में गिरावट आयेगी। जिस वस्तु में 10 बजे के बाद चाल बढे़गी, उसी में व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 1599 है।