घर पर भूलकर भी न रखें ऐसे बर्तन, चढ़ेगा सिर पर कर्ज़

    Loading

    – सीमा कुमारी

    अक्सर कई महिलाओं की आदत ऐसी होती है कि चीज़ों को खराब होने के बाद भी वो उसे फेंकती नहीं हैं, बल्कि इस्तेमाल करती रहती हैं, जैसे- टूटे और दरार वाले बर्तनों का इस्तेमाल करना।ऐसा कहा जाता है कि इस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। वास्तु- शास्त्र में ऐसे बर्तन का यूज करना अच्छा नहीं माना जाता है।

    ऐसे बर्तनों में खाना खाने और दूसरों को खिलाने से घर में बिना वजह की परेशानियां बढ़ती हैं। इसलिए कभी भी घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घर में टूटा बेड या टूटी हुई खाट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो तुरंत इस आदत को बदल डालें।

    आइए जानें टूटे और दरार वाले बर्तन किचन में रखने से होने वाली परेशानियों के बारे में-

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टूटे और दरार वाले बर्तनों का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं, जो व्यक्ति इस तरह के टूटे हुए बर्तन में खाना खाता है, उस व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उसे स्वास्थ्य संबंधी प्रोब्लेम्स हमेशा घेरे रहती हैं।
    • कहते हैं कि भले ही घर में आप टूटे बर्तन का यूज न कर रही हों, लेकिन ऐसे बर्तन किचन में पड़े हैं, तो भी वे वास्तु के हिसाब से अच्छे नहीं हैं। ऐसे बर्तनों का होना भी घर में कलह का कारण बनता है। इसलिए  ऐसा करने से बचें।
    • ऐसे बर्तनों के इस्तेमाल से परिवार की सुख-शांति भी प्रभावित होती है। कर्ज भी चढ़ता है।