वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार प्रेमिका को दें ये गिफ्ट, आप पर हो जाएगी मोहित

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day) यानी प्यार-मोहब्बत का त्यौहार है। यह त्यौहार हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। जिसे लोग प्यार का त्यौहार मानकर दिल से सेलिब्रेट करते हैं। Valentine’s Day के दिन का इंतजार दुनिया भर के प्रेमी-प्रेमिकाओं को रहता है। 7 से 14 फरवरी के बीच ‘वैलेंटाइन वीक’ (Valentine’s Week) मनाया जाता है। इस सप्ताह के हर दिन की अपनी एक अलग खासियत होती है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अलग-अलग देशों में ‘वैलेंटाइन डे’ सेलिब्रेट करने के अपने अलग तरीके और अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं।

    डेनमार्क में ‘वैलेंटाइन डे’ के अवसर पर  पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड (anonymous cards) भेजते हैं जिसमें महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम पहचान जाती है, उसे बाद में ‘ईस्टर एग’ दिया जाता है। ब्राजील में वैलेंटाइन डे फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को ‘सेंट एंथनी डे’ (St Anthony Day) के रूप में मनाते हैं।

    ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर इंग्लैंड (Valentine’s day in England) में महिलाएं अपने तकिए पर तेज पत्ते रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि जिससे उनका होने वाला पति सपने में आए। इन सभी दिलचस्प बातों को जानने के बाद ऐसा लगता है कि ‘वैलेंटाइन डे’ अलग-अलग देशों में अलग तरीके और रीति- रिवाजों के आधार पर मनाया जाता है। आम तौर पर इस दिन पूरी दुनिया में सभी प्यार करने वाले लोग Valentine को याद करते हैं और एक दूसरे के साथ प्यार का इज़हार करते हैं। अपना-अपना अंदाज़ होता है नज़राना पेश करने का। प्रेमी- प्रेमिका को फूल, तोहफे और चॉक्लेट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

    दुनिया चाहे कितना भी आधुनिक हो जाए, ज़्यादातर लोग ज्योतिष, राशि और राशिफल पर विश्वास करते हैं। प्रेमी प्रेमिका आपस में सन साइन (Sun Sign) या मून साइन (Moon Sign) जानकर उन्हें गिफ्ट देकर प्यार पाना चाहते हैं।  आइए जानें किस राशि वाली प्रेमिकाओं को कैसे गिफ्ट पसंद आते हैं…

    मेष राशि- मेष राशि की प्रेमिका को घूमना-फिरना और थ्रिल बहुत पसंद आता है। आप अपनी प्रेमिका को किसी ख़ूबसूरत रोमांचक स्थान पर ले जा सकते हैं। कोई गैजेट, ट्रेंडी कपड़े या रिस्ट वॉच आदि उपहार दे सकते हैं।

    वृषभ राशि- वृषभ राशि की लड़कियों को डिज़ाइनर ज्‍वेलरी, ब्रांडेड कपड़े बहुत पसंद होते हैं।

    मिथुन राशि- मिथुन राशि की प्रेमिकाओं अथवा महिलाओं को कोई महंगी ज्‍वेलरी आपका दीवाना बना सकती है। क्योंकि इस राशि के जातक को ऐसी चीज़ें ही रास आती हैं।

    कर्क राशि- कर्क राशि वाली महिलाओं के लिए रोमांटिक डेट प्‍लान करनी चाहिए। इन्हें उपहार से कहीं गिफ्ट से ज्‍यादा आपका प्‍यार और केयर अधिक मायने रखता है। आप इन्हें गिफ्ट में सुंदर कपड़े, शो-पीस या कोई ख़ूबसूरत हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट कर सकते हैं।

    सिंह राशि- सिंह राशि की लड़कियां दिलो जान से अपने प्रेमी पर प्यार न्यौछावर करती हैं, ऐसा माना जाता है। इन प्रेमिकाओं को सस्ती चीज़ें नापसंद होती हैं। इन्हें ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine’s Day Gift) पर कोई महंगी चीज़ ही उपहार में दें। 

    कन्‍या राशि- कन्‍या राशि की महिलाएं काफ़ी समझदार मानी जाती हैं। आप प्यार से जो भी गिफ्ट इनके लिए लेंगें, इन्‍हें जरूर पसंद आएगा। आप इन्हें डेली यूज होने वाला कोई बढ़िया उपहार से सकते हैं।

    तुला राशि- तुला राशि की प्रेमिकाएं काफ़ी सोच समझ कर उपहार पसंद करती हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि इस राशि की जातकों को परफ्यूम, ट्रेंड पर्स या गैजेट बहुत पसंद आते हैं।

    वृश्चिक राशि- इस राशि की लड़कियों या महिलाओं को कुछ भी तोहफा देने से पहले आपको संकोच करने की जरूरत नहीं है। इन्‍हें प्‍यार से दी गई कोई भी चीज़ बहुत पसंद आएगी। इन्‍हें परफ्यूम, गले का हार, रिंग या ब्रेसलेट पसंद आएगी।

    धनु राशि- धनु राशि की महिलाओं को वैलेंटाइन डे पर रिझाने के लिए बेहतरीन और रोमांटिक डेट प्‍लान करें। इन्‍हें फूलों का गुलदस्‍ता गिफ्ट कीजिए। इन्‍हें कोई ऐसी चीज़ तोहफे में नहीं देना चाहिए जो इनकी रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ हो।

    मकर राशि- मकर राशि की लड़कियां दिल से दिए गए गिफ्ट्स की कीमत नहीं उनके लिए ये अनमोल होते हैं। इन्‍हें अपने हाथ से बना कर कुछ उपहार दें या शाम को किसी ख़ूबसूरत रेस्तरां में लेकर जाएं, वो बहुत खुश होंगी। हां, मकर राशि की महिलाओं को ज्वेलरी काफ़ी पसंद होती हैं।

    कुंभ राशि- कुंभ राशि की महिलाएं आमतौर पर कुछ स्पेशल चाहती हैं। इनका सपना होता है उनका प्रेमी या चाहने वाले उनके लिए इस दुनिया की सबसे अलग चीज़ गिफ्ट करे। प्रेमी इन्‍हें कोई फैशनेबल गिफ्ट उपहार में दे सकते हैं, जो उनकी पसंद, स्टाइल और स्‍टेटस को सूट करते हों।

    मीन राशि- मीन राशि की प्रेमिकाओं या महिलाओं को आमतौर पर काम की चीज़ें उपहार में मिले तो खुश हो जाती हैं। शो पीस, सजावट की चीज़ें इन्हें रास नहीं आती हैं।