File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हिन्दू धर्म में भगवान ‘सूर्यदेव’ को समर्पित रविवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह को कुंडली का प्रधान ग्रह माना जाता है। सूर्य को ‘दिन का राजा’ भी कहा गया है।

    कहते हैं कि, जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, उसे नौकरी (Job), बिजनेस (Business), राजनीति (Politics) आदि क्षेत्रों में खूब सफलता मिलती हैं। जिनका सूर्य कमजोर होता है, या सूर्य ग्रह का दोष होता है, उनको सफलता नहीं मिलती है। वह अनेक रोगों से घिर जाता हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिनको अपनाकर आप भी नौकरी, बिजनेस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें सूर्य को मजबूत करने के उपायों के बारे में-

    ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रह को मजबूत करने का आसान उपाय है, रविवार को गौ सेवा करना। रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं, मछलियों को आटे की गोलियां डालें और चींटियों चीनी डालें।

    कहते हैं कि, रविवार के दिन प्रात: स्नान के बाद एक पात्र में साफ जल में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत् एवं दूर्वा मिलाकर रखें। फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से भी सूर्य मजबूत होता है।

    रविवार का व्रत करने से सूर्य शुभ फल देता है। शारीरिक कष्ट दूर होता है। आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। और समाज में मान सम्मान बढ़ता है।

    कहा तो ये भी जाता है कि, सूर्य ग्रह को मजबूत करने का सबसे आसान उपाय है कि प्रतिदिन अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें और उनकी आज्ञा का पालन करें और उनका ख्याल रखें। ऐसा करने से निश्चय ही जीवन में सफलता मिलती है।

    जिन जातकों को अपना सूर्य ग्रह मजबूत करना है, उनको कम से कम 12 रविवार का व्रत रखना चाहिए। आप रविवार का व्रत पूरे एक साल या 30 रविवार तक भी रख सकते हैं। इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और सफलता मिलती है।