घर पर रखें ये मूर्तियां, खुल जाएगी बंद किस्मत

    Loading

    -सीमा कुमारी

    कई लोग घर की खूबसूरती एवं सजावट के लिए अलग-अलग तरह  की मूर्तियां रखना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ भगवान की मूर्तियां होती हैं तो कई चीजों की मूर्तियां होती हैं। लेकिन, क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इन मूर्तियों को घर पर रखने के पीछे भी वास्तु दोष हो सकता है। अर्थात गलत मूर्ति रखने से इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।आइए जानें  वास्तु के अनुसार घर पर किन मूर्तियों को रखना शुभ होता है:

    • वास्तु और फेंगशुई  के अनुसार, मछली को धन और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर की उत्तर-पूर्व (North-East) या पूर्व (East) दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखने से घर में सुख- समृद्धि और शांति हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा धन में वृद्धि भी होती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो पीतल या चांदी से बनी मछली brass or silver fish) की मूर्ति अवश्य रखें।
    • ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, घर में हंसों का जोड़ा वाली मूर्ति रखने से परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है।  हंसों के जोड़े की मूर्ति को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इन्हें आप घर में किसी भी जगह पर रख सकते हैं।
    • ऐसा कहते हैं कि, घर पर पीतल की गाय की मूर्ति रखने से जातक को संतान-सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर की नेगेटिव ऊर्जा दूर होती है। और घर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता हैं।
    • फेंगशुई के अनुसार, घर में गाय की मूर्ति रखने से पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ती है। अगर आपका बच्चा पढ़ने में कमजोर हैं तो ऐसे में आप अपने घर में गाय की मूर्ति रख सकते हैं।
    • स्टडी रूम में तोते की तस्वीर लगाने से एकाग्रता बढ़ती है। उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक माना जाता है। घर पर तोते की मूर्ति रखने से घर में खुशहाल माहौल बना रहता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • वास्तु के अनुसार, हाथी को वैभव एवं  ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता ह। इस कारण घर पर चांदी या पीतल के हाथी की प्रतिमा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष दूर हो सकते हैं। फेंगशुई की मानें तो घर पर हाथी की तस्वीर या प्रतिमा रखने से पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है, और धन-समृद्धि में वद्धि होती है।
    • इसके अलावा, कछुआ की मूर्ति भगवान विष्णु का रूप मानी जाती है। घर में इसे रखने से सुख और शांति आती है।