जानें किन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है नवरात्रि, मां दुर्गा की कृपा से चमकेगी किस्मत

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    हिन्दुओं का पावन पर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर यानी, गुरुवार से शुरू है। जहां इस दौरान भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए अराधना व उपवास करते हैं वहीं ज्योतिषशास्त्र में भी ये 9 दिन बहुत महत्व रखते हैं। इस साल दो तिथियां एक साथ पड़ने से नवरात्रि आठ दिन की हैं। 

    वहीं इस बार मां दुर्गा कैलाश से डोली में सवार होकर आ रही हैं, जिसे लेकर जातकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या 8 दिन के नवरात्रि शुभ हैं? क्या डोली पर सवार होकर आ रही दुर्गा मां का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा या नहीं? तो आइए जानें  शारदीय नवरात्रि सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है।

    1. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, वृष राशि के लोगों पर मां दुर्गा की खास कृपा बनी रहेगी और ये जीवन में कई सुखों का अनुभव कर सकते हैं। ये लोग किस्मत के धनी होते हैं लेकिन यह जिंदगी का हर सुख मेहनत से ही प्राप्त करते हैं। इनका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।
    2. मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ मिलने की भी संभावना है, हालांकि इस दौरान अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, इनकी वजह से.आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रि के दौरान आपको संपत्ति लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है।
    3. सिंह राशि के लोगों को भी नवदुर्गा का आशीर्वाद मिल सकता है। मेहनती स्वभाव के यह लोग हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं और इी वजह से इनका जीवन भी खुशियों से भरा रहता है। अपने शांत, मिलनसार स्वभाव के कारण सिंह राशि के लोग हर किसी के दिल पर राज करते हैं।
    1. कन्या राशि के जातकों के लिए स्थाई संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में इस दौरान मांगलिक कार्यों के होने के होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है।
    2. कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि शुभ हैं। आपको सुख, धन और वैभव बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवन में आपको अपने कार्यों में सफलता और साथ ही साथ मान सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा विदेश में नौकरी या बसने के संदर्भ में भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
    3. मां दुर्गा की कृपा वृश्चिक राशि के लोगों पर भी बनी रहेगी और उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ईमानदार और दयालु स्वभाव के इन लोगों को  किस्मत का पूरा साथ मिलता है। वहीं, मां की कृपा से अब आप अपने रुके हुए काम भी कर पाएंगे।
    4. तुला राशि के जातकों के लिए इस नवरात्रि मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। पेशेवर जीवन में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको स्वास्थ्य मोर्चे पर भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। 
    5. धनु राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि लाभदायक रहेगी. जीवन में मांगलिक कार्यों के प्रबल योग बनेंगे। पेशेवर जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी। 
    6. कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय अवधि भाग्य में वृद्धि देगी। सफलता प्राप्त होगी और साथ ही प्रगति और खुशियां भी मिलेंगी, आपके दोस्तों की मदद मिलेगी और आपके सभी रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। पेशेवर जीवन में आपको शुभ समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। 
    7. मकर राशि के जातकों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे और विवाह की राह में आने वाले सभी अड़चनें भी दूर होने के योग हैं। नवरात्रि में इस राशि के सिंगल जातकों को प्रेम मिलने की प्रबल संभावना है। शत्रु का नाश होगा और आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। 
    8. मीन राशि के जातक सावधान रहें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। शत्रुओं का नाश तो होगा, लेकिन जीवन में कुछ परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं।
    9. मेष राशि के जातकों के लिए नवरात्रि शुभ रहेगी. विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। आपको रोग और बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है।