(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित ‘जन्माष्टमी’ (Janmashtami) का त्योहार हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही शुभ एवं मनोवांछित फल प्रदान करने वाला बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय चीज बांसुरी है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण की तस्वीर के पास बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तुशास्त्र में भी बांसुरी का अधिक महत्व है।

    वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सिर्फ शुभता या शांति ही नहीं आती, बल्कि, घर में मौजूद वास्तु-दोष भी समाप्त हो जाता है। ऐसे में आइए जानें बांसुरी से जुड़े कुछ उपाय के बारे में –

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार, बांसुरी को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहते है जिस घर में लकड़ी से बनी बांसुरी होती है। उस घर पर सदैव कृष्ण जी की कृपा बनी रहती है। व्यापार व्यवसाय में उन्नति के लिए आप अपने घर दुकान के मुख्य द्वार पर दो बांसुरी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको व्यापार में उन्नति प्राप्त हो सकती है।

    पैसों की तंगी का सामना कर रहे है या फिर लगातार कर्ज में डूबे चले जा रहे है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी की बांसुरी को घर में रखें। इससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भी हमेशा बनी रहेगी।

    यदि किसी व्यक्ति के घर में पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन बनी रहती है। तो ऐसे में जन्माष्टमी के दिन बांसुरी लाकर भगवान कृष्ण को अर्पित करनी चाहिए और दूसरे दिन उस बांसुरी को अपने बिस्तर के पास रख दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

    ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनिदेव का प्रकोप है। उन्हें बांसुरी से ये उपाय करना शुभ होगा। इसके लिए एक बांसुरी लेकर इसमें चीनी या फिर बूरा भरकर किसी निर्जन स्थान में दबा दें। ऐसा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दोष से भी राहत मिलेगी।