जानें सुबह उठने के बाद किन चीजों को देखने से बचना चाहिए

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हर शख्स की इच्छा होती है कि, उसके दिन की शुरुआत अच्छी हो। ऐसे में लोग सुबह उठते ही भगवान का नाम लेते हैं, इसके साथ-साथ कुछ ऐसी चीजों को देखने से दूर रहना चाहिए, जो आपके दिन को खराब कर सकती है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर किन चीजों को सुबह उठकर नहीं करना चाहिए ?

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रात को सोने से पहले किचन को साफ करके और गंदे बर्तनों को धोना जरूरी है। क्योंकि, गंदे किचन से निगेटिविटी बढ़ जाती है। कहते हैं कि रात को किचन में गंदे बर्तन साफ कर सोना चाहिए। क्योंकि गंदे बर्तन देखने से आपको अशुभ संदेश मिल सकता है। इससे दिन तनाव में बीतता है। ऐसे में किचन को साफ करना जरूरी है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों को सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

    सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और कपन्फ्यूजन बढ़ता है।इसके अलावा, किसी जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह आंख खुलते ही बंद घड़ी को देखना अशुभ माना जाता है। सुबह उठकर इसे देखने से पूरा दिन खराब जाता है। इसके साथ सुबह के वक्त सुई-धागा देखने से भी बचना चाहिए।

    सुबह उठकर क्या देखें-

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हाथों की हथेली को देखना शुभ माना जाता है, कहते हैं कि हथेलियों को देखते हुए गायत्री मंत्र या फिर किसी अन्य मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर सुबह आंख खुलते ही भगवान की फोटो, मोर की आंखें, फूल आदि दिखाई देते हैं। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि सुबह के वक्त इन्हीं चीजों को देखें, ताकि पूरा दिन सकारात्मक एनर्जी के साथ बीत सकेगा।