File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    वैदिक ज्योतिष-विज्ञान के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या गोचर करते हुए किसी और ग्रह के साथ अपनी जोड़ी बनाता है, तो इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ताज़ा समाचार ये है कि शुक्र ने अपनी राशि वृष में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही बुध विद्यमान हैं। शुक्र ग्रह ऐश्वर्या के दाता हैं। तो वहीं बुध बुद्धि के कारक हैं।  बीते 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनी है। और इन दोनों की इस भेंट से ‘लक्ष्मी-नारायण योग’ बन रहा है।

    ज्योतिष-विज्ञान में इस योग को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है, किसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किंतु, 3 राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष फ़ायदा देगा। आइए जानें –

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों को इस अवधि में आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में बढ़िया लाभ हो सकता है। अटका हुआ धन मिलने का योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से संबंधित है, उनके लिए अच्छे अवसर आएंगे। इस राशि के जातक ‘पन्ना’ धारण कर सकते हैं। इससे लाभ हो सकता है।

    n

    कर्क राशि

    इस राशि के जातकों की कुंडली में आपकी राशि से ‘लक्ष्मी-नारायण योग’ 11वें स्थान में बन रहा है। यह विशेष योग आमदनी और विश्व लाभ का है। इस अवधि में मान- सम्मान बढ़ने का योग है। आमदनी के नए-नए स्रोत बनेंगे। बड़े धन-लाभ की संभावना है। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद रहेगा। इस अवधि में जातक ‘मून स्टोन’ धारण कर सकते हैं। भाग्य खुले सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों की कुंडली में ‘लक्ष्मी-नारायण योग’ का निर्माण दशम भाव में हुआ है, जो नौकरी और कार्यक्षेत्र का है। इस अवधि में सिंह राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में बढ़िया लाभ की संभावना है। इस अवधि में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस जातक के लोग ”पन्ना’ धारण कर सकते हैं।