ग्रहों के ‘गुरु’ का कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों के लिए है मंगलकारी

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: इंसान के जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव आते रहते है। ऐसे में इंसान को अपना हिम्मत नहीं खोना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, साहस के साथ आप विपरीत से विपरीत स्थिति को भी पार कर सकते हैं। नवग्रहों के गोचर में देवगुरू बृहस्पति का राशि परिवर्तन 20 नवंबर शनिवार को होने जा रहा है। ज्योतिष-शास्त्र में देवगुरू बृहस्पति के राशि परिवर्तन को अहम माना जाता है। गुरू राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

    नवंबर महीने में भी गुरू अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। 20 नवंबर, शनिवार को गुरू कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में गुरू के प्रवेश का असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। जानिए गुरू राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

     मेष- गुरू के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे। गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। जिसके प्रभाव से आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

    मकर

    इस राशि वालों के लिए गुरू का गोचर अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शानदार उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। निवेश की योजना बना सकते हैं।

    कन्या 

    इस राशि के जातकों के लिए गुरू का गोचर शुभ रहेगा। रूके हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। कार्यस्थल पर हर चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। काम के चलते की गई यात्रा से धन की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई दे रही है।

    कर्क 

    कर्क राशि वालों को गुरू राशि परिवर्तन के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको करियर में तरक्की या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। गुरू गोचर काल आपके लिए शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।