File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आमतौर पर लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा  लगाते है, वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट को रखने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और आर्थिक तंगी भी दूर होती हैं। मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा भी माना जाता है। मनी प्लांट को घर के अलावा, दुकान में भी लगा कर धन समृद्धि पाई जा सकती है लेकिन इससे जुड़ी कुछ खास बातें हैं, जिन्हें वास्तु-शास्त्र में बताया गया है। आइए जानें उन खास बातों के बारे में –

    ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट तरक्की और शांति का प्रतीक है। ये बड़ी ही तेजी से बढ़ता है। इसलिए ध्यान रखें कि मनी प्लांट की लताएं कभी भी जमीन को न छूए। इन्हें किसी रस्सी या डंडे की सहायता से ऊपर की तरफ बढ़ने की व्यवस्था करें।

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को किसी को उपहार में देना अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है शुक्र ग्रह सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक है।  ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज़ हो जाता है।

    वास्तु-शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। बाहरी वातावरण में ये पौधा जल्दी सूख जाता है। जिससे आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है। मनी प्लांट को बहुत ज्यादा सूरज के प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए इसे घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है।

    कहते हैं कि, सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। आपके घर का मनी प्लांट सूखे ना इसके लिए इसमें नियमित रूप से पानी दें। यदि मनी प्लांट के पत्ते सूख जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें। सूखा मनी प्लांट घर में नहीं रखना चाहिए।