इस ‘चैत्र नवरात्रि’ मां दुर्गा आ रही हैं नाव पर सवार होकर, जानिए इस स्वरूप में किन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: इस वर्ष ‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2023 Date) का पावन त्यौहार 22 मार्च 2023, बुधवार से शुरू रहा है। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साल में चार नवरात्रि मनाई जाती है, दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष। चैत्र और आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना होती है वहीं आषाढ़ और माघ की गुप्त नवरात्रि में मां अंबे की 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि मां की सवारी नाव रहेगी। धार्मिक मान्यता है कि नाव पर सवार होकर देवी मां जब भी आती है तो यह काफी शुभ होता है। नाव पर सवार होकर आ रही मां अंबे इन राशियों के जातकों के लिए शुभ दिन लेकर आ रही हैं। आइए जानें इन राशियों के बारे में-

कन्या राशि

कन्या राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी। जीवन की गंभीर परेशानियों का अंत होगा। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवन साथी को आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ राशि

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। देवी मां की विशेष कृपा इस राशि के सभी जातकों पर बनी रहेगी। कई लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार को नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से सफलता हासिल करेंगे। नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, प्रेम और शादीशुदा जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको विजय प्राप्त होंगी।

मिथुन राशि

चैत्र नवरात्रि में मां अंबे मेहरबान रहेंगी, जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। धन लाभ की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। पुराने किसी रोग से मुक्ति मिलेगी। सेहत को लाभ होगा और आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।