इस साल की मकर संक्रांति इन 5 राशि के जातकों का खोलेगी किस्मत, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगी नई कामयाबियां

    Loading

    सीमा कुमारी 

    नई दिल्ली: ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) हिन्दुओं का प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार हैं।  इस बार 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा।  ज्योतिष- शास्त्र के मुताबिक, सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो इस घटना को ही मकर संक्रांति कहते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली हैं। इन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा हो सकती हैं। आइए जानें किन राशियों के लिए यह ‘मकर संक्रांति’ शुभ हैं।  

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर विशेष लाभ मिलने वाला हैं। इस मकर संक्रांति पर आपके सभी शत्रु खत्म हो जाएंगे। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  इस समय आयात निर्यात से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को भी इस मकर संक्रांति के प्रभाव से बढ़िया अवसर मिलने की संभावना हैं।

    वृश्चिक राशि

    मकर संक्रांति पर वृश्चिक राशि के जातकों में साहस का संचार होगा।  इस गोचर के कारण आपको यात्राओं से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने पिता और भाग्य का सहयोग मिलने वाला है। इस राशि के जातक अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो इस अवधि में आपको मदद मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को इस समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    मकर राशि

    सूर्य का प्रवेश मकर राशि में ही होगा इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। मकर संक्रांति के दिन उन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है। इस दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको किसी पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। किसी लाभकारी यात्रा पर जाने का भी योग है।  

    मेष राशि

    मकर संक्रांति के दिन मेष राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस दिन आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। इन लोगों पर सूर्य देव की खास कृपा रहने वाली है। सूर्य देव की कृपा से सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सूर्य के प्रभाव से आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। इस समय आप अपनी वाणी और बुद्धि के बल पर हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते है।  

    कन्या राशि

    कन्या राशि सूर्य के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को मान-सम्मान का लाभ होगा। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। इस समय शेयर मार्किट से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।सूर्य के प्रभाव से व्यापारी वर्ग को भी इस समय बढ़िया मुनाफा होगा और आपको अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा।