File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ‘रक्षाबंधन’ (Rakshabandhan) को भाई-बहन के प्रेम का पावन त्योहार माना जाता है। हिंदू धर्म में ‘रक्षाबंधन’ का बहुत अधिक महत्व होता है। हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। इसलिए इस बार 11 अगस्त के साथ-साथ 12 अगस्त की सुबह तक राखी का त्योहार मनाया जाएगा ।

    अगर आप इस रक्षाबंधन को अपने भाइयों के लिए शुभ बनाना चाहती हैं, तो उनकी राशि के अनुसार ही राखी बांधें। क्योंकि हर राशि के लोगों के लिए एक विशिष्ट रंग का एक अलग प्रभाव होता है। किस राशि के भाइयों को कौन-से रंग की राखी बांधनी चाहिए। आइए जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषी गुरमीत सिंह के मुताबिक, रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधना होगा शुभ।  

    मिथुन: मिथुन राशि वालों जातकों के लिए हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए रक्षाबंधन पर बहनें हरे रंग की राखी बांधें। इसके अलावा, आप नीले और गुलाबी रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

    कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए नीला, काला या गहरा रंग शुभदायी होता है, इसलिए रक्षाबंधन पर इसी रंगों की राखी बांधें। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। और, मंगल का संबंध लाल रंग से होता है, इसलिए रक्षाबंधन पर यदि बहन अपने भाइयों को लाल रंग की राखी बांधती है तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।

    धनु: ज्योतिष में धनु ग्रह का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना गया है, इसलिए रक्षाबंधन पर इस राशि वाले भाइयों को पीले रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना गया है।

    मकर: मकर राशि वाले भाइयों को रक्षाबंधन पर नीला या मल्टीकलर की राखी बांध सकते हैं।  

    कर्क: ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं।  

    सिंह: सिंह राशि वाले जातकों को ज्योतिष के अनुसार नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ बताया गया हैं। इससे भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।  

    कन्या: यदि आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप उन्हें पिस्ता ग्रीन या गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं।  

    तुला: तुला राशि वाले भाइयों को आप हल्के पीले, सफेद और नीले रंग की चमकीली राखी बांध सकती हैं।  

    मीन: यदि आपके भाई की राशि मीन है तो रक्षाबंधन पर इन्हें पीले रंग की राखी बांधें। इससे हर तरह के रोगों से निजात मिलता है।  

    मेष: यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो रक्षाबंधन के दिन उन्हें लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इससे भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बढ़ता है। इसके अलावा, आप गुलाबी और पीले रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

    वृष: वृष राशि वाले जातकों के लिए सफेद या आसमानी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।  यदि आपके भाई की राशि भी वृष है तो बहनें रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद और आसमानी रंग की राखी बांध सकती है।