gun
Representative Photo

    Loading

    – कृतेश ढोबले 

    इंदौर: इंदौर शहर के इंदिरा नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि, नविन और मोहिनी एक ही कंपनी में काम करते थे। वहीं पर दोनों की पहचान हुई और आगे प्रेम संबंध शुरू हुआ। लेकिन युवती के परिवार वालों ने उसकी सगाई किसी और के साथ कर दी। 

    इस बात का नविन को पता चला और उसने गुस्से में आकर  लड़की के घर में घुसकर उसे गोली मारी उसके बाद खुद को ही गोली मार ली। जहां उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । फिलहाल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां  उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस लड़की के बयान का इंतजार कर रही है।  

    इस घटना के बाद पुलिस इनकी कॉल डिटेल निकाल रही है। घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली है। साथ ही पुलिस दोनों के परिवार वालों से घटना संबंधी पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।