Bhind Wall
भिंड में 150 साल पुरानी जेल में दीवार गिरी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आज सुबह जेल (Bhind Jail) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। जानकारी के अनुसर भिंड जेल में 150 साल पुरानी बैरक की दीवार गिर गई है। इस हादसे में 21 जेल के कैदी घायल हो गए हैं। मौके पर राहत का काम जारी है। 

    ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के भिंड में 150 साल पुरानी जेल में दीवार ढहने से 21 कैदी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह जेल की दीवारें गिरने लगी। बैरक नंबर 6 ध्वस्त हो गया, इसमें 64 कैदी थे। पूरी जेल में 255 कैदी थे और 21 कैदी घायल हैं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर है। 

     भिंड जेल में बैरक की दीवार गिरी, 21 कैदी घायल-

    वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर एसपी और आरआइ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के भीतर अन्य कैदियों को दूसरी बैरकों में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जेल के बाहर कैदियों के परिवार वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है।