Rape
File Photo

    Loading

    भोपाल. एक बड़ी खबर के अनुसार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आदिवासी बहुल अलीराजपुर (Alirajpur) जिले में बड़ी ही शर्मसार कर देने वाली घटना अब सामने आई है ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक नाबालिग रेप पीड़िता और उसके आरोपी को साथ एक बांधकर उनका जुलूस निकाला गया। 

    इस घटना का वीडियो वायरल होने पर मामले ने वापस तूल पकड़ा है। इधर पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिवराज सरकार को हैरान और शर्मसार करने वाली यह घटना अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।  घटना के अनुसार बीते रविवार को यहां दुष्कर्म पीड़िता और उसके आरोपी युवक को एक साथ रस्सी से बांध कर यहाँ एक बड़ा जुलूस निकाला गया। 

    इस घटना पर नाबालिग पीड़िता का यह आरोप है कि पास के गांव में रहने वाले युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। इस मामले के सामने आने के बाद उसके खुद के  ही रिश्तेदारों और परिजनों ने न केवल उसके साथ भयंकर मारपीट की, बल्कि आरोपी के साथ उसे भी बांधकर पुरे गांव में जुलुस निकाल कर घुमाया।

    इस दौरान गांव वालों ने इस घटना का मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी ली। पीड़िता के बयान के आधार पर दो FIR और दर्ज की गई हैं। पहली FIR दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ है, तो दूसरी FIR पीड़िता के परिजनों के भी खिलाफ है। 

    घटना पर  जानकारी देते हुए जोबट एसडीओपी दिलीप सिंह बिलावल ने बताया कि ” जोबट थाने के एक गांव मे यह घटनाक्रम हुआ है। जहाँ एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म एक युवक द्वारा किया गया। उसके बाद पीडिता के खुद के परिजनों ने ही पीड़िता और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को रस्सी से बांधकर जुलूस निकाला। इस पर पीड़िता की ओर से दो FIR दर्ज की गयी हैं। पहली FIR में दुष्कर्म करने वाले पर कारवाई हुई है। दूसरी मे पीड़िता ने अपने ही परिजनों पर बांधकर मारपीट करने के आरोप में FIR करवाई है। दोनों मामलो में आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में हैं।”